- 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज शुभारंभ
- BRICS के 11 सदस्य देश के अलावा समूह देश ले रहे हैं हिस्सा
भारत में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का शुभारंभ 12 सितंबर से होने जा रहा है, जिसमें इसके 11 सदस्य देश- रूस, भारत, चीन, ईरान, ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब और इंडोनेशिया शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा कई समूह देश भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। भारत की अध्यक्षता में हो रहे BRICS सम्मेलन 2026 का विषय “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता का निर्माण” है।
यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: एक मंच पर मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग, दिल्ली में आज से शुरू होगा महामंथन
क्यों ख़ास रहेगा BRICS शिखर सम्मेलन 2026
भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन 2026 कई मायनों में ख़ास है, लेकिन इस सम्मेलन में भारत ,रूस, चीन और ईरान कस साथ होना सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन का एक साथ मंच पर आना BRICS ख़ास बनाता है और वो भी तब जब ईरान-अमेरिका का युद्ध चल रहा हो। जगजाहिर है, कि अमेरिका का रूस, चीन और ईरान से लंबे समय से विवाद चल रहा है।

BRICS 2026 ये बड़े नाम ले रहे हैं हिस्सा
BRICS 2026 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति शी चिनफिंग, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा अबू धाबी के युवराज शेख खालेद-बिन-मोहम्मद-बिन-जायद-अल-नहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री आबी अहमद अली, ब्राज़ील का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री माउरु वीएइरा करेंगे, वहीं सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल-बिन-फरहान-अल-सऊद सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी ले रहे हैं हिस्सा
सदस्य देशों के अलावा कुछ समूह देश भी 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसमें मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग भी सम्मेलन में भाग लेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस और न्यू डेवलपमेंट बैंक की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
644 CCTV कैमरों से सम्मेलन की निगरानी
ब्रिक्स 2026 में सजावट और व्यवस्थाओं के साथ-साथ साफ़-सफ़ाई और नागरिक सेवाओं के रखरखाव की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के पालिका केंद्र स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) क्षेत्र में लगे 644 CCTV कैमरों को ICCC से जोड़ा गया है, जिनके जरिए अलग-अलग इलाकों पर नजर रखी जाती है।





