- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई BRICS नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
- वैश्विक संकट और चुनौतियों के बीच BRICS सम्मेलन
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का शुभारंभ होने जा रहा है। यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान सहित BRICS देशों के नेताओं की मेजबानी करेंगे।
यह भी पढ़ें: भारत में BRICS का महाकुंभ, 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग
क्या है BRICS 2026 का विषय
भारत की अध्यक्षता में हो रहे BRICS सम्मेलन 2026 का विषय “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता का निर्माण” है। सम्मेलन की शुरुआत BRICS सदस्य देशों के लिए वैश्विक संस्थाओं को अधिक समावेशी बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के विषय के साथ होगी।
आर्थिक चुनौतियों के बीच BRICS सम्मेलन
भारत की BRICS अध्यक्षता ऐसे समय में हो रही है, जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों से लेकर तकनीकी बदलाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था जैसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लगातार हो रहे युद्ध ने दुनिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसमें ईरान और अमेरिका युद्ध सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध में प्रमुख है।
‘भारत इनोवेट्स’ का करेंगे अवलोकन
BRICS Summit 2026: एक मंच पर मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग, दिल्ली में आज से शुरू होगा महामंथनBRICS देशों के नेता भारत मंडपम में ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई BRICS नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।





