बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

इतिहास गवाह है, कि बंगाल का चुनाव कभी आसान नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारिख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हवा तेज़ बहने लगी है।
  • पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बड़ा मुद्दा
  • योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे बंगाल

गर्म होती बंगाल की चुनावी हवा  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारिख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी माहौल की हवा तेज़ बहने के साथ-साथ गरम भी होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लगातार ममता सरकार पर आरोपों से हमला कर रहे हैं। इतिहास गवाह है, कि बंगाल का चुनाव कभी आसान नहीं रहा, लेकिन टीमएमसी के ख़‍िलाफ़ चार्जशीट हो, चुनावी घोषणा पत्र हो या बीजेपी की उम्‍मीदवारों की सूची हो और अब बीजेपी जिस तरह से रैलियों के माध्‍यम से जनता के सामने अपनी बात रख रही है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है, कि भाजपा इस बार पूरी तैयार के साथ बंगाल के मैदान में उतरी है। वो इस बेहतर अवसर को गवांना नहीं चाहती, क्‍योंकि उसे पता है, कि इस बार नहीं, तो फ‍िर कभी नहीं।

Purba Bardhaman: Prime Minister Narendra Modi during a public meeting ahead of the West Bengal Assembly elections Photo: IANS

बीजेपी की जनसभाएं बहुत कुछ बोलती हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बंगाल में जनसभाएं कर रहे हैं और उन्‍होंने लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी पार्टियों पर बंगाल को बर्बादी पर पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ तुष्‍टिकरण की राजनीति पर खुलकर वार किया। इसके अलावा गृह मंत्री भी लगातार रैलियों के माध्‍यम से जनता से जुड़े हुए हैं। पार्टी के अध्‍यक्ष नि‍तिन नवीन भी बीजेपी को चुनाव में विजयी बनाने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। इसी बीच उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भी बंगाल में पहुंचे और टीएमसी पर हमला बोला। देखना दिलचस्‍प होगा, कि क्‍या जनता इस चुनाव में कुछ बड़ा उलटफ़ेर करेगी या 15 वर्षों से क़ायम ममता बनर्जी इस बार भी सबको पछाड़ देंगी।  

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी ने बंगाल को बर्बादी पर पहुंचाया- नरेंद्र मोदी

अमित शाह का घुसपैठ मुद्दे पर जोर  

पश्चिम बर्धमान में जनसभा को संबोधित करते समय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फ‍िर ममता सरकार पर वार किया है। उन्‍होंने संबोधन में सीधे तौर पर कहा, कि अगर बंगाल से घुसपैठ को ख़त्‍म करना है, तो ज़रूरी है, कि तृणमुल कांग्रेस को इस चुनाव सत्‍ता से बाहर करना होगा।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल के घोषणा पत्र में BJP ने लिए कौन-से संकल्‍प?

गृह मंत्री ने उठाया BSF का मुद्दा

इस दौरान अमित शाह ने BSF का भी मुद्दा उठाया और आरोप लगाया है, कि ममता बनर्जी BSF पर ही घुसपैठ कराने का आरोप लगाती हैं, लेकिन BSF को 600 एकड़ ज़मीन तक उपलब्ध नहीं करातीं। उन्होंने कहा कि यह दोहरा रवैया राज्य की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक है।

योगी आदित्‍यनाथ ने टीएमसी को बताया अराजकता का केंद्र 

दूसरी तरफ़ दक्षिण कंठी में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर कर बोले। उन्होंने कहा, कि पहले कांग्रेस, फिर वाम दल और अब टीएमसी ने मिलकर बंगाल की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया और हिंसा फ़ैलाने का काम किया। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, कि ममता सरकार के शासन में पश्चिम बंगाल लूट-खसोट और अराजकता का केंद्र बन गया है।

More Posts

NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

Send Us A Message