Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल के घोषणा पत्र में BJP ने लिए कौन-से संकल्‍प?

गृह मंत्री अमित शाह ने पश्‍चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है और कहा है, कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है।
  • किसानों, युवाओं और महिलाओं को मिलेगी नई दिशा
  • घुसपैठिये पर बीजेपी सख्‍त

बंगाल की जनता चाहती है बदलाव

गृह मंत्री अमित शाह ने पश्‍चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, कि जनता ने जिन आशाओं के साथ ममता बनर्जी को 15 साल शासन करने का मौक़ा दिया, वो उन पर खरा नहीं उतर पाई और जनता इससे निराश है और बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्‍होंने कहा, कि भाजपा का संकल्प पत्र किसानों, बंगाल के युवाओं और महिलाओं को समर्पित है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी ने बंगाल को बर्बादी पर पहुंचाया- नरेंद्र मोदी

टीएमसी पर चार्जशीट

इससे पहले भी गृह मंत्री ने तृणमुल कांग्रेस के 15 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए चार्जशीट जारी की थी, जिसमें ममता सरका की 15 विफ़लताओं को ख़ुलकर उजागर किया गया था। इस बार अमित शाह ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए बंगाल की जनता से बंगाल को आधुनिक और सुरक्षि‍त बनाने का संकल्‍प किया है।   

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

ये रहे बीजेपी के मुख्‍य संकल्‍प:

1) बीजेपी सरकार आई, तो 6 महीने के भीतर समान संहिता (UCC) लागू किया जाएगा।

2) घुसपैठ पर ज़ीरो टॉलरेंस के साथ बंगाल से से बाहर किया जाएगा।

3) सरकार बनते ही बीजेपी ने 45 दिन के भीतर 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा किया है। इसके अलावा कर्मचारियों का डीए भुगतान भी सुनिश्‍चित किया जाएगा।

4) बंगाल की सीमाओं को घुसपैठियों के लिए पूरी तरह से बंद करने का काम किया जाएगा।

5) महिलाओं व माताओं के ख़ातों में हर महीने की 1 से 5 तारिख़ के बीच 3,000 रुपये भेजे जाएंगे।

6) बरोजग़ार युवाओं को भी भाजपा सरकार ने हर महीने 3,000 रुपये मासिक भत्‍ता के रूप में देने का वादा किया है।

7) साथ ही सरकार स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आयुष्‍मान भारत लागू करेगी।

8) माफ़ियाओं पर सिकंजा कसते हुए माफ़‍िया राज को ख़त्‍म करने के साथ-साथ सरकार भ्रष्‍टाचार पर भी लगाम लगाएगी।

9) महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया गया है।

10) भाजपा की सरकार आते ही 1 करोड़ स्‍वरोजगार के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

11) पुलिस से लेकर राज्‍य की अन्‍य नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।

12) भाजपा सरकार ममता सरकार के 15 वर्षों को श्‍वेतपत्र भी लेकर आएगी।

13) बंगाल की संस्‍कृति को आगे ले जाने के साथ-साथ वंदे मातरम् म्‍यूजियम बनाने का काम किया जाएगा।

14) महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार दुर्गा स्क्वॉड बनाए जाएंगे।

15) सरकार आने के पहले 100 दिनों में औद्योगिक विकास का रोड मैप तैयार किया जाएगा।

16) आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की सम्‍मान राशि में बढ़ोतरी की जाएगी।

17) गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कि हमने 75 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्‍य रखा है।

18) बीजेपी ने दार्जलिंग चाय को विश्‍व प्रसिद्ध बनाने का वादा भी किया है।

19) महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो बिटालियन तैयार किए जाने की भी बात संकल्‍प पत्र में की गई है।

20) नदी-नालों में पेट्रोलिंग की व्‍सवस्‍था की जाएगा।

यह भी पढ़़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: क्‍या बीजेपी की तीसरी सूची ने टीएमसी को दिया झटका?

More Posts

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रल्हाद जोशी के हाथ

NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

Send Us A Message