Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी ने बंगाल को बर्बादी पर पहुंचाया- नरेंद्र मोदी

बंगाल चुनाव में बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है और दोनों हर चुनावी रैलियों में एक दुसरे पर बरसते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी इस बार पूरी ताक़त के साथ पश्‍चिम बंगाल के रण में उतरना चाहती है।
  • नरेंद्र मोदी ने कहा टीएमसी पर साधा निशाना
  • प्रधानमंत्री ने कहा पूरा बंगाल माफियाओं से परेशान

बीजेपी के लिए आसान नहीं राह

बंगाल चुनाव में बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है और दोनों हर चुनावी रैलियों में एक दुसरे पर बरसते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी इस बार पूरी ताक़त के साथ पश्‍चिम बंगाल के रण में उतरना चाहती है और इस बार जीत ही उसकी प्राथमिकता है, लेकिन लगातार तीन बार की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पश्‍चिम बंगाल में ज़मीन से जुड़ी नेता हैं और वहां बड़ी संख्‍या में उनके प्रशंषक हैं। इसे भेद पाना भारतीय जनता पार्टी के लिए आसान नहीं होनें वाला।    

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

PM Narendra Modi: PBSHABD

हिंसा और ख़ून बंगाल चुनाव का इतिहास

हिंसा बंगाल चुनाव का हिस्‍सा रहा है और ममता सरकार पर यह आरोप हमेंशा लगते रहे, लेकिन फ‍िर भी हिंसा के आरोपों के बीच वो एकतरफ़ा जीत हासिल करती आई हैं। ममता सरकार ने हमेंशा चुनावी रैलियों में इन हिंसाओं का खंडन किया और जनता का भरोसा क़ायम रखने में सफ़ल रहे। इस बार मामला तो टीएमसी के लिए भी आसान नहीं है। इस बार चुनौती उनके लिए भी बड़ी है। SIR और घुसपैठिए का मुद्दा तो है ही, इसके अलावा बीजेपी में टीएमसी के ख़‍िलाफ़ 15 वर्षों की नाकामियों की चार्जशीट भी जनता के सामने पेश की है। दूसरी तरफ़ चुनाव आयोग भी बंगाल के ख़ूनी चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए पूरी सख्‍़ती से काम ले रहा है।  

PM Narendra Modi: PBSHABD

बीजेपी को बंगाल से बदलाव की उम्‍मीद

इधर बीजेपी के बड़े नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं और अपनी स्थि‍ति को लगातार मजबूती देने प्रयास कर इस बार जनता से बदलाव की उम्‍मीद जता रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के दौरे पर हैं और आसानसोल में हुई चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने ममता सरकार की जमकर आलोचना की।   

प्रधानमंत्री ने टीएमसी को घेरा     

पीएम ने कहा, कि पूरा बंगाल आज कोयला माफ़‍ियाओं और रेत माफ़‍ि‍याओं से परेशान है। बंगाल के कोल बेल्ट में सिंडिकेट ने कब्जा कर रखा है। नरेंद्र मोदी ने कहा, लेफ्ट हो, कांग्रेस हो या टीएमसी इतिहास गवाह रहा है, कि इन सभी पार्टियों ने बंगाल को बर्बादी पर पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा, कि सिर्फ़ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो बंगाल में सुशासन स्थापित करने का काम करेगी।

PM Narendra Modi: PBSHABD

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि आज के समय में बंगाल की महिलाएं सम्मान, सुरक्षा और ख़ुशहाली चाहती हैं, लेकिन बंगाल की निर्मम सरकार ने महिलाओं पर ध्‍यान नहीं दिया और यह उनकों यह सब देने में पूरी असफल तो रही है, बल्कि इसके परे वह बलात्कारियों के साथ खड़ी है।

यही नहीं पीएम मोदी ने पश्‍चिम बंगाल में घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया और कहा, कि तुष्टिकरण की राजनीति ने बंगाल को कभी उभरने नहीं दिया और इसी तुष्टिकरण के ज़रिए टीएमसी सरकार बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को ख़त्म करने पर तुली हुई है।

PM Narendra Modi: PBSHABD

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: क्‍या बीजेपी की तीसरी सूची ने टीएमसी को दिया झटका?

More Posts

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रल्हाद जोशी के हाथ

NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

Send Us A Message