- क्रिकेटर बनना चाहते थे जय मीणा
- सॉफ्ट टेनिस में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी
भारत के जय मीणा ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वह सॉफ्ट टेनिस में एशियन गेम्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। क्वार्टर फाइनल में जय मीणा ने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को कड़े मुक़ाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक
क्वार्टर फ़ाइनल में जय मीणा का स्कोर
जय मीणा ने क्वार्टर फ़ाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराकर सॉफ्ट टेनिस के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई थी। क्वॉर्टर फाइनल मुक़ाबला जय मीणा के लिए आसान नहीं था। क्वॉर्टर फाइनल में 0-4, 4-2, 2-4, 5-3, 2-4, 7-5 का स्कोर रहा। उनका यह प्रदर्शन भारतीय सॉफ्ट टेनिस में महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: एलावेनिल वलारिवन का शानदार निशाना, 0.6 अंक से चूका गोल्ड; राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
सेमीफाइनल में हारे जय मीणा
26 वर्षीय जय मीणा को सेमीफाइनल मुक़ाबले में जापान के ताकुया कुरोसाका से हार का सामना करना पड़ा। ताकुया कुरोसाका के ख़िलाफ़ जय मीणा की राह आसान नहीं थी, लेकिन पहले 3 मुक़ाबले हारने के बाद भी जय ने अपने इरादे मजबूत रखे और अगले दो मुक़ाबलों में जीत हासिल कर सेमीफ़ाइलन को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।




