Headlines

Asian Games 2026: एलावेनिल वलारिवन का शानदार निशाना, 0.6 अंक से चूका गोल्ड; राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

एलावेनिल वलारिवन ने Asian Games 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें बधाई दी।
  • गोल्‍ड मेडल से चूक गई एलावेनिल वलारिवन
  • एलावेनिल वलारिवन ने Asian Games से जीते 2 रजत पदक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्‍वर मेडल जीतने वाली भारतीय निशानेबाज़ एलावेनिल वलारिवन को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा, कि वलारिवन के शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ा है। उन्होंने भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए वलारिवन को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज़

मात्र 0.6 पॉइट्स से चूकी एलावेनिल वलारिवन

10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन का प्रदर्शन शानदार रहा और वो मात्र 0.6 पॉइट्स के चलते गोल्‍ड से चूक गई। जापान की हिनाता ताइची 253 अंको के साथ पहले स्‍थान पर रही, वहीं भारत की एलावेनिल वलारिवन 252.4 अंको के साथ दूसरे स्‍थान पर रहीं। दक्षि‍ण कोरिया की ह्यो-जिन बान को तीसरा स्‍थान मिला, उनको 230.4 अंक मिले।

Asian Games 2026 में एलावेनिल वलारिवन ने जीते 2 मेडल

एशियन गेम्स 2026 में एलावेनिल वलारिवन का यह दूसरा पदक है। इससे पहले एलावेनिल वलारिवन ने विदर्शा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर के साथ 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में सिल्‍वर मेडल देश के नाम किया था। इस प्रतियोगिता में भारत को 1897 अंक मिले, वहीं चीन ने 1904.2 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों में भारत का पदक खाता खोलने वाली भारतीय टीम को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने एलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर की इस सराहनीय उपलब्धि शुभकामनाएं दीं हैं।

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message