- 20वें एशियाई खेलों का हुआ आगाज़
- एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट भी शामिल
20वें Asian Games का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज हुआ, जिसके बाद इस बड़ी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। यह उद्घाटन समारोह दो घंटे तक चला, जिसमें जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासाको, एशियाई खेलों के अध्यक्ष युवराज अकिशिनो और राजकुमारी किको के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की पूरी मेडल लिस्ट, जानिए किस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़

मनु भाकर और पवन सहरावत करेंगे भारतीय दल की अगुवाई
पेरिस ओलंपिक 2024 की दो पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत खिलाड़ियों की परेड में 501 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर समारोह की किट नहीं मिलने के कारण सहरावत को ध्वजवाहक बनाया गया है।
महिला क्रिकेट टीम पहुंची सेमीफ़ाइनल में
कुछ स्पर्धाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। इनमें महिला क्रिकेट भी शामिल है जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत टेगबॉल में भी पदक की दौड़ में है, जो एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। क्विम्सी डिसूजा शनिवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गईं और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025: किन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड? देखें पूरी सूची
2023 Asian Games में भारत ने जीते थे 106 पदक
भारत ने 2023 में हांग्झोउ एशियाई खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जहां भारतीय दल ने 28 गोल्ड सहित कुल 107 मैडल देश के नाम किए थे। इसमें 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल भी थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था।





