Headlines

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025: किन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड? देखें पूरी सूची

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए 17 खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार के चुने गए तीन प्रशिक्षक
  • 11 खेलों से चुने गए खिलाड़ी, क्र‍िकेट शामिल नहीं

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की। अलग-अलग क्षेत्र के 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, 3 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। साथ ही अर्जुन पुरस्कार-लाइफटाइम और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की पूरी मेडल लिस्ट, जानिए किस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़

किसे मिलता है अर्जुन अवॉर्ड?   

‘अर्जुन पुरस्कार’ खेल के क्षेत्र में पिछले 4 वर्षों में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल-भावना और अनुशासन की भावना दिखाने वाले एथलीटों को दिया जाता है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मान देने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में योगदान दिया है और खेल से संन्यास के बाद किसी न किसी रूप में खेल से जुड़कर उसे बढ़ावा देने में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

क्रिकेट को नहीं मिला अर्ज़ुन अवॉर्ड

इस बार इन 17 खिलाड़‍ियों में किसी भी क्रिकेटर का नाम नहीं है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शतरंज, डेफ़ शूटिंग, हॉकी, कबड्डी, पैरा-शूटिंग, पैरा एथलेटिक्स, रोइंग और शूटिंग से खिलाड़ियों को चुना गया है।     

अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए चुने गए खिलाड़‍ियों की सूची

1) तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)

2) मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स)

3) प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)

4) ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)

5) पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)

6) नरेंद्र (बॉक्सिंग)

7) विदित संतोष गुजराती (शतरंज)

8) दिव्या जितेंद्र देशमुख (शतरंज)

9) धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)

10) लालरेमसियामी (हॉकी)

11) राजकुमार पाल (हॉकी),

12) सुरजीत (कबड्डी),

13) पूजा (कबड्डी),

14) रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग),

15) एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स),

16) अरविंद सिंह (रोइंग),

17) अखिल श्योराण (शूटिंग)

किसे मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार?

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए इस बार एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण चुना गया है।

यह भी पढ़ें: ICC वनडे विश्व कप 2027: 14 टीमें, 12 मैदान और नया फ़ॉर्मेट, जानिए कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

अर्जुन पुरस्कार-लाइफटाइम अवॉर्ड

वर्ष 2025 अर्जुन पुरस्कार-लाइफटाइम अवॉर्ड से भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी इसायाह अरुमैनायागम को सम्‍मानित किया जाएगा। साथ ही पुणे स्थित आर्मी पैरालंपिक नोड को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।  

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message