Headlines

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष और महिला स्‍कीट टीम ने देश का नाम बढ़ाते हुए ऐतिहासिक ब्रॉन्‍ज़ मेडल जीत लिया।
  • चीन रहा पहले स्‍थान पर
  • स्कीट मिक्‍स्‍ड टीम में भी भारत तीसरे नंबर पर

भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीम ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत की महिला स्कीट टीम की तरफ़ से महेश्वरी चौहान, राइजा ढिल्लों और परिनाज़ धालीवाल की तिकड़ी ने कुल 331 हिट्स के साथ एशि‍यन गेम्‍स में तीसरा स्थान हासिल किया। देूसरी तरफ़ चीन ने 357 हिट्स के साथ गोल्‍ड, वहीं कज़ाकिस्तान ने 336 हिट्स के साथ सिल्‍वर मेडल जीता।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: एलावेनिल वलारिवन का शानदार निशाना, 0.6 अंक से चूका गोल्ड; राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

स्कीट में पुरुष भी पीछे नहीं

एशियन गेम्स में पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने भी ब्रॉन्‍ज़ मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। भारतीय टीम ने कुल 346 हिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं कतर ने गोल्‍ड, तो कुवैत ने रजत पदक के साथ दूसरे स्‍थाानपर रहा।

अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज़ धालीवाल की जोड़ी

स्कीट मिक्‍स्‍ड स्पर्धा में भी अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज़ धालीवाल ने भारत के नाम ऐतिहासि‍क ब्रॉन्‍ज़ मेडल जीता। भारत की तरफ़ से इस मिक्‍स्‍ड जोड़ी ने फ़ाइनल मुक़ाबले में 44 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। चीन ने इस प्रतियोगिता में भी 52 का स्‍कोर कर गोल्‍ड अपने नाम किया, वहीं दक्षि‍ण कोरिया 51 का स्‍कोर बनाकर मात्र 1 अंक ये चीन से पीछे रहा और सिल्‍वर अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message