Headlines

Asian Games: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में भारत का डबल धमाल, पुरुष और महिला टीम ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस टीम इवेंट में पुरुष और महिला वर्ग में रजत पदक जीता।
  • पुरुष और म‍हिला दोनों रहे दूसरे स्‍थान पर
  • चीन ने जीता गोल्‍ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष निशानेबाजों ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस टीम इवेंट में 1762-94x का स्कोर कर दूसरा स्‍थान हासिल किया और देश का मान बढ़ाया है। रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। पहले स्थान पर 1766-95x का स्‍कोर कर चीन ने गोल्‍ड अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

महिलाओं की तिकड़ी ने बनाए यह स्‍कोर

इसके अलावा महिला टीम स्पर्धा में भी भारत को दूसरा स्‍थान मिला। तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद और आशी चौकसे की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में 1763-90x का स्कोर किया और सिल्वर मेडल जीत लिया। पहले स्‍थान पर चीन की टीम रही, जिन्‍होंने 1773-105x  का स्‍कोर किया।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message