Headlines

AIIMS गोरखपुर में सफल हुआ अबतक का सबसे विशाल ट्यूमर ऑपरेशन

डॉक्टर्स का कहना है, कि यह ट्यूमर अब तक दर्ज किए गए सबसे वजनदार पैरोटिड ट्यूमर मामलों में से एक है।
  • AIIMS गोरखपुर में डॉक्टर्स की बड़ी मेडिकल उपलब्धि
  • रेडिकल पैरोटिडेक्टॉमी नाम की मुश्‍क़‍िल सर्जरी

ट्यूमर का वजन था 1.8 किलोग्राम

AIIMS गोरखपुर के डॉक्‍टर्स ने बड़ी मेडिकल उपलब्धि हासिल कर ली है। बिहार के पश्चिम चंपारण में रहने वाले 53 वर्षीय मरीज के चेहरे पर पैरोटिड ग्रंथि का विशाल ट्यूमर था, जो लगातार बढ़ता ही जा रहा था। बता दें, कि इस ट्यूमर का वजन 1.8 किलोग्राम हो गया था। इस कारण मरीज को काफ़ी दिक़्क़त पैदा हो रही थी।  

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक क्षण: गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया शि‍लान्‍यास 

Source: X(AIIMS Gorakhpur)

 ENT और एनेस्थीसिया विभाग की मदद से सर्जरी

AIIMS गोरखपुर के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन ENT और एनेस्थीसिया विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर मरीज की क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल जांच के बाद रेडिकल पैरोटिडेक्टॉमी नाम की मुश्‍क़‍िल सर्जरी में सफलता पाई। डॉक्टर्स का कहना है, कि 1.8 किलोग्राम का यह ट्यूमर अब तक दर्ज किए गए सबसे वजनदार पैरोटिड ट्यूमर मामलों में से एक है।

Source: X(AIIMS Gorakhpur)

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message