Headlines

विनफ़ास्‍ट VF MPV 7 हुई लॉन्‍च, जानें कितना रेंज देती है यह गाड़ी?

विनफ़ास्‍ट ऑटो इंडिया ने अपनी नई इलेक्‍ट्रिक गाड़ी VF MPV 7 को आख़‍िरकार लॉन्‍च कर दिया है।
  • इसमें है सात सीट्स का विकल्‍प
  • 21,000 रुपये में कर सकते है बुक

विनफ़ास्‍ट ऑटो इंडिया ने अपनी नई इलेक्‍ट्रिक गाड़ी VF MPV 7 को आख़‍िरकार लॉन्‍च कर दिया है। इस सात-सीटर VF MPV 7 ईवी की क़ीमत 24.49 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) है। इससे पहले कंपनी ने इसकी बुकिंग 21,000 रुपये में पहले ही शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें: 2026 फ़ॉक्‍सवैगन टाइगुन से उठा पर्दा, पहले के मुक़ाबले कैसी दिखती है नई टाइगुन?

VF MPV 7 ईवी की बैटरी, रेंज, चार्जिंग और परफ़ॉर्मेंस

1) विनफ़ास्‍ट VF MPV 7 में 60.13 kWh की लिथि‍यम आयन बैटरी दी गई है।    

2) कंपनी के अनुसार ( (ARAI certified) VF MPV 7  517 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

3) फ़ास्‍ट चार्जिंग की मदद से इस इलेक्‍ट्रिक गाड़ी को 30 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

4) VF MPV 7 201bhp का पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

5) इस ईवी में 10 सेकेंड्स के अंदर 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने की क्षमता है।  

Photo: VinFast Official

विनफ़ास्‍ट VF MPV 7 का रंग विकल्‍प

ग्राहक इसे जेट ब्‍लैक, इंफ़‍िनिटी ब्‍लैंक, मूनलिट ओसन, ज़ेनिथ ग्रे, सोलर रुबी और इ्रट्रोस्‍पेक्‍टिव ब्राउन के 6 रंग विकल्‍पों में ख़रीद सकते हैं।

लंबाई, चौड़ाई और बूट स्‍पेस

इस इलेक्‍ट्रिक गाड़ी की लंबाई 4,740mm, चौड़ाई 1,872mm और ऊंचाई 1,734mm है, वहीं इसका वीलबेस 2,840mm है। इसमें 126-लीटर का बूट स्‍पेस है और सभी सीट को फ़ोल्‍ड कर दिया जाए, तो इसे बढ़ाकर 1,240-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।   

यह भी पढ़ें: हुंडई ने लॉन्‍च किया क्रेटा का समर इडिशन

Photo: VinFast Official

VF MPV 7 के इक्‍सटीरियर फ़ीचर्स

इसमें वी-शेप के सिग्‍नेचर एलईडी लाइट्स और एलईडी टर्न इंडीकेटर्स के साथ दोहरे फ़ंक्‍शन वाले डीआरएल्‍स दिए गए है। साथ ही MPV 7 में 19 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स और स्‍पोर्टी लुक देने के लिए चारों तरफ़ स्‍पोर्टी क्‍लैडिंग दी गई है। इसके अलावा विज़‍िबल को बेहतर करने के लिए इस ईवी में बड़े विंडों का इस्‍तेमाल किया गया है। पीछे वॉशर, वाइपर और डिफ़ॉगर भी दिया गया है।

Photo: VinFast Official

VF MPV 7 इलेक्‍ट्रिक के इंटीरियर में क्‍या है?

इंटीरियर को आकर्षक बनाने के लिए इसमें दो तरह के थीम ऑफ़र किए जा रहे हैं। पहला स्‍पोर्टी ऑल-ब्‍लैक इंटीरियर थीम और दूसरा ब्‍लैक व ब्राउन दोहरे रंग का प्रीमियम थीम। इसके अलावा इंटीरियर में मल्‍टी-फ़क्‍शन वाला टिल्‍ट व टेलिस्‍कोपिक डी-आकार का स्‍टीयरिंग व्‍हील ऑफ़र किया जा रहा है। साथ ही लेदर की तरह सीट अपहोल्‍स्‍ट्री, सभी सीट्स में एड्जस्‍ट होने वाले हेडरेस्‍ट्स, बेज़ेल लेस डे-नाइट आईआरवीएम्‍स, आगे के आर्मरेस्‍ट पर बड़ा सा स्‍टोरेज और सेंटर कंसोल में यूटिलिटी स्‍पेस मौजूद है।

यह भी पढ़ें: टाटा सिएरा की बढ़ रही है बिक्री, आख़िर क्‍या बात है इस गाड़ी में!

Photo: VinFast Official

कुछ और ख़ास फ़ीचर्स

साथ ही MPV 7 में तीन रो होने के बावजूद कंपनी ने स्‍पेस का ध्‍यान दिया है। इसके ड्राइवर सीट्स को 6 तरीक़ों से एड्जस्‍ट किया जा सकता है। दूसरे रो की सीट्स में स्‍लाइड, रिक्‍लाइन और 60:40 स्‍प्‍लिट का फ़क्‍शन दिया गया है। इसके अलावा MPV 7 इलेक्‍ट्रिक में ऐंड्रॉइड ऑटो व ऐप्‍पल कारप्‍ले के साथ 10.1-इंच का इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम, टाइप A और C यूएसबी चार्जिंग, सभी डोर्स पर स्‍पीकर्स, पहले रो और बूट में 12 वोल्‍ट का पोर्ट और कनेक्‍टेड कार टेक्‍नोलॉजी को शामिल किया गया है।

MPV 7 के सुरक्षा फीचर्स

सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए MPV 7 ईवी में चार एयरबैग्‍स, ईएससी, टीसीएस, एबीएस, ईबीडी, बीए, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, आपातकालीन सिग्‍नल सिस्‍टम, इंटीग्रेटेड डायनामिक ब्रेक्‍स और ऑल डिस्‍क ब्रेक्‍स ऑफ़र किए जा रहे हैं।  

Photo: VinFast Official

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message