- ईरान पर हमला कर सकता है अमेरिका
- फंंसा हुआ है स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ का पेंच
अमेरिका-ईरान युद्ध कहीं से भी शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। अमेरिका जहां लगातार ईरान पर हमले करता आ रहा है, वहीं ईरान भी जवाब देने से पीछे नहीं हट रहा। दोनों देशों के बीच कई बार शांति समझौते के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन अब तक सारे दावे हर बार खोखले निकले। इस वक़्त दोनों देशों के बीच और पूरी दुनिया में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ सबसे बड़ी बहस बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका की जंग ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता, होर्मुज संकट से 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल
ईरान पर हमले की आशंंका
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ को एक हफ़्ते के लिए दोबारा खोलने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया, कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर नए हमलों की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं।
हॉर्मुज़ को 7 दिनों के लिए खोलने की योजना
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा था, कि तेहरान ने अमेरिका के सामने स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ को 7 दिनों के लिए खोलने की योजना रखी है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को नहीं लगता, कि ईरान उनकी शर्तें स्वीकार करेगा और यही कारण है, कि ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है, कि ईरान पर नए हमले किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Trump vs Media: CNN, MS NOW और Politico पर ट्रंप का बड़ा एक्शन, व्हाइट हाउस में एंट्री पर लगाई रोक
‘ट्रंप स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़’
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है, कि अमेरिका ने ईरान और मध्यस्थों को सूचित किया है कि ट्रंप की नौसैनिक नाकाबंदी हटाने की कोई योजना नहीं हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ का एक नक्शा पोस्ट किया, जिस पर इसे “ट्रंप स्ट्रेट” के नाम से दिखाया गया। इससे पहले भी ट्रंप स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ का नाम अपने नाम पर रखने की बात कह चुके हैं।




