Headlines

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रविरोधी गतिविधि‍यों में 3 और गिरफ़्तारी

क़रीब दो सप्‍ताह पहले उत्‍तर प्रदेश के गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रविरोधी गतिविधि‍यों का पर्दाफ़ाश हुआ था। इस राष्‍ट्रविरोधी मामले में तीन नए आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है।
  • इस मामले में कुल 21 आरोपियों की गिरफ़्तारी
  • महत्‍वपूर्ण जानकारी वाले मोबाइल फोन ज़ब्‍त  

क़रीब दो सप्‍ताह पहले उत्‍तर प्रदेश के गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रविरोधी गतिविधि‍यों का पर्दाफ़ाश हुआ था। थाना कौशांबी की पुलिस ने इसमें शामिल एक गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ़्तार किया था, जिसमें एक महिला भी संलिप्‍त थी। अब इस राष्‍ट्रविरोधी मामले में तीन नए आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है। आरोपियों में बिहार के भागलपुर निवासी समीर उर्फ़ शूटर,  शामली के बाबरी स्थित बुटराडा निवासी समीर और शाहजहांपुर निवासी शिवराज शामिल हैं। इस मामले में 3 और गिरफ़्तारी के साथ ही अब तक कुल 21 आरोपियों इस मामले में पकड़े जा चुके हैं।

Video: PBSHABD

पकड़े गए इन 3 आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन ज़ब्‍त कर लिए है। इससे पहले भी पुलिस ने 8 फ़ोन इस मामले में बरामद किए थे।  इन मोबइल फोन में देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं।

क्‍या करते थे ये आरोपी?

ये सभी आरोपी रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों जैसे संवेदनशील जगहों की सीसीटीवी फ़ुटेज और फोटो बनाकर विदेशी नंबरों (पाकिस्तान के हैंडलर) पर भेजते थे। इसके बदले इन्‍हें पैसे मिलते थे। कौशांबी की पुलिस ने सूचना ने मिलते ही इन आरोपियों के ख़‍िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर इससे जुडे तथ्‍यों की जांच शुरू की और 17 मार्च से लगातार अभियान चलाकर आरोपियों पर सिकंजा कसे हुए है। अब तक इस मामले में पुलिस को कुल 21 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।

पुलिस आयुक्त धवल जायसवाल का बयान

पुलिस आयुक्त   धवल जायसवाल  कहा, कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। जांच में पता चला है, कि आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और गोपनीय जानकारी विदेश भेज रहे थे। गाजियाबद पुलिस ने अब इस मामले में दर्ज एफ़आईआर में यूएपीए की धारा 18 भी जोड़ दी है। पूछताछ में जांच एजेंसियों के हाथ ज़रूरी जानकारी लगी है, जिसके माध्‍यम से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message