Headlines

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों से जुड़े छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।
  • पैसों के लिए भेजते थे फोटो
  • पुलिस ने 6 लोग को हिरासत में लिया

उत्‍तर प्रदेश के गाज़‍ियाबाद में हो रही राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का पर्दाफ़ाश करते हुए थाना कौशांबी की पुलिस ने इसमें शामिल एक गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

Video: PBSHABD

बता दें, कि ये सभी आरोपी पैसों के लिए रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य संवेदनशील जगहों के वीडियो और फोटो बनाकर विदेशी नंबरों (पाकिस्तान के हैंडलर) पर भेजते थे। छानबिन के बाद इन आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

कैसे पता चला पुलिस को?

पुलिस को स्‍थानीय इनपुट के माध्‍यम से ख़बरी मिली थी, कि कुछ लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं – ये लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बल के लोकेशन के वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते हैं – जिसके बदले उनके खातों में विदेश से अच्‍छे-ख़ासे पैसे मिलते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गाज़ि‍याबाद के थाना कौशांबी पुलिस की टीम ने 6 संदिग्धों को पकड़ा है – जांच में विदेशी नंबरों के साथ चैट और संवेदनशील स्थानों की फोटो-वीडियो भी मिली हैं, जिससे शंका यक़ीन में बदल जाती है, कि सच में देश-विरोधी गतिविधियां चल रही थी।

राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का बयान                                     

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, राजकरन नैय्यर ने कहा, कि आरोपियों के खिलाफ ऑफ़‍िशियल सीक्रेट धारा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपियों के मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया है और उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इससे यह पता लगाया चल पाएगा, कि इन आरोपियों ने किन-किन जगहों की फोटो लेकर जानकारी भेजी है और किस तरह का संपर्क पाकिस्तान के हैंडलर से बना हुआ था?

यह भी पढ़ें:

हापुड़ में गैस कालाबाज़ारी के चलते भारत गैस एजेंसी हुई सील

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message