- कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- चोरी के बाद तैयार किए गए हैं नए और सख्त नियम
गिनती के लिए बचे 13 कर्मचारी
अयोध्या राम मंदिर से एक और ख़बर आ रही है, कि मंदिर में दान राशि की गिनती के काम में लगे सभी 23 कर्मचारियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। अब दान के पैसो की गिनती के लिए केवल 13 कर्मचारी ही बचे हैं। जब से मंदिर में चोरी का गंभीर मामला सामने आया है, तब से मंदिर में हर जगह सख्त नियम बना दिए गए हैं, क्योंकि दान किए गए पैसो की गिनती में हेरा-फेरी सामने आई थी।
क्या सख्त नियम के चलते दिया इस्तीफ़ा?
बताया जा रहा है, कि सख्त नियमों के चलते इन 23 कर्मचारियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। चोरी मामले के बाद नए नियम के तहत कर्मचारियों को अब से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी करनी होगी। साथ ही कर्मचारियों की छुट्टियों में भी बदलाव किया गया है। चढ़ावे की गिनती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से कहीं ज़्यादा सख्त कर दी गई है। अब गिनती के लिए अलग से विशेष कर्मचारी रखे जाएंगे, लेकिन इन कर्मचारियों को पुलिस से वेरिफ़ाई किया हुआ कैरेक्टर सर्टिफिकेट देना होगा और यहीं नहीं बिना जेब वाली विशेष ड्रेस पहनकर काम करना होगा, जिससे दान राशि की निगरानी और पारदर्शी बनाई जा सके।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 40 घंटे की पूछताछ में तीन आरोपियों ने खोले कई बड़े राज़
3 आरोपियों को 40 घंटे की रिमांड
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के अंतर्गत 3 आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद SIT ने 40 घंटे की रिमांड में इन तीनों आरोपियों के साथ जमकर पूछताछ की, जिसके बाद कई बड़े तथ्य जांच एजेंसी के हाथों लगे। इन तीनों ने ना सिर्फ़ दान के पैसे बांटे जाने की बात स्वीकार की बल्कि ऐसे-ऐसे खुलासे किए, कि भक्ति व आस्था कलंकित हो जाए।
दिमाग दंग कर देने वाले खुलासे
अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे ने खुलासा किया, कि चोरी में सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव (टिन्नू) का सहयोग मिला था। SIT की तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के पैसों से ख़रीदी गई डिज़ायर कार मिली, लाखों के सोना और नक़द मिले। यही नहीं ये लोग चोरी के आभूषणों को पिघलाकर नई चीजे बनाया करते थे, जिससे की किसी को चोरी के बारे में पता न चल सके। कहा जा रहा है, कि चोरी काफ़ी दिनों से चल रही थी, लेकिन किसी ने इस पर चर्चा नहीं की। इस खुलासे के बाद से चंपत राय और अनिल मिश्रा की मुश्क़िलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच SIT आरोपी लव कुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा से भी पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?








