Headlines

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 
  • ASEAN के नज़रिए से काफ़ी लाभकारी
  • भविष्‍य के लीडर तैयार करना है उद्देश्‍य

जकार्ता से बड़ा ऐलान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इंडोनेशि‍या के दौरे पर हैं, जहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ जकार्ता में द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक के समाप्‍त होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया, कि IIM बेंगलुरु इंडोनेशिया में अपना कैंपस खोलेगा।

यह भी पढ़ें: UPTET 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा, 44 फ़र्ज़ी अभ्यर्थी गिरफ़्तार

IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस   

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, कि यह कैंपस पूरे दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र (ASEAN) क्षेत्र के युवाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। IIM बेंगलुरु का यह कैंपस इंडोनेशिया के मलंग स्थित सिंगहासारी विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इंडोनेशिया में प्रस्तावित कैंपस IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस होने वाला है।

लीडर को तैयार करने वाले पढाए जाएंगे विषय

IIM के इस कैंपस में ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन, डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन, आर्टिफ़‍िशियल इंटेलिजेंस, क्‍लसइमेट एंड सस्‍टेनेबिलिटी और हेल्‍थ मेनेजमेंट जैसे विषय शामिल किए जाएंगे, जिसका उद्देश्‍य भविष्य के लीडर्स को तैयार करना है। इसे एक महत्वपूर्ण क़दम इसलिए भी माना जा रहा है, क्‍योंकि यह भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र TET: पेपर लीक की आशंका में स्थगित हुई परीक्षा, युवाओं के विश्वास पर चोट

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message