Headlines

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?
  • खान ग्‍लोबल स्‍टडीज़ पर हुआ था हमला
  • रौशन सर पर हमला कराने के आरोप

खान सर पर हुआ था FIR

हाल ही में हुए पटना में खान सर विवाद पूरे देश में चर्चा विषय बन गया था। सोशल मीडिया प्‍लेटफ़ॉर्म पर तो इस मुद्दे ने ख़ूब सूर्खि‍यां बिटोरी थी और लोग अपने-अपने विचार साझा कर रहे थे। मामला इतना बढ़ गया था, कि FIR तक दर्ज किए गए और ख़बर फैल गई, कि खान सर जल्‍द गिरफ़्तार होने वाले हैं। केस कोर्ट तक पहुंच गया। उसके बाद कोर्ट ने वकील की दलीलें सुनने के बाद खान सर की गिरफ़्तारी पर रोक लगा दिया।

यह भी पढ़ें: क्‍या खान सर आरोपी हैं? कोचिंग सेंटर्स की पोल खोलता खान सर विवाद!

अदालत ने फ़ैसला सुरक्षित रखा

बता दें, कि एक बार फि‍र इस मुद्दे पर कोर्ट में बहस हुई। इस घटना में अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुन ली हैं और खान सर की जमानत याचिका पर अदालत ने फ़ैसला सुरक्षित रखा है। अदालत अब 10 जुलाई 2026 को जमानत याचिका पर आदेश सुनाएगी और जब जाकर स्‍पष्‍ट हो पाएगा, कि खान सर को ज़मानत मिलती है या नहीं। सुनवाई के दौरान खान सर की ओर से अधि‍वक्‍ता मुरारी तिवारी और दूसरे पक्ष से अधि‍वक्‍ता रौशन आनंद मौजूद थे और दोनों ने अपनी-अपनी दलीलें अदालत के समक्ष पेश की। अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अधि‍वक्‍ता मुरारी तिवारी (पक्ष खान सर)

CCTV देखने के बाद खान सर होने वाले थे गिरफ़्तार

खान सर के कोचिंग सेंटर ‘खान ग्‍लोबल स्‍टडीज़’ पर हमला व तोड़फ़ोड़ हुई, जिसके पीछे ‘ज्ञान बिंदू’ कोचिंग के रौशन सर का हाथ बताया गया। इसके बाद रौशन सर को गिरफ़्तार कर लिया गया। इसके बाद मामले में ट्विस्‍ट तब आया जब CCTV फ़ुटेज में खान सर के गार्ड्स फ़ायरिंग करते नज़र आए। इस पर खान सर का बयान आया था, कि गोलियां सेल्‍फ़ डिफ़ेंस के लिए हवा में चलाई गई थीं। इसके बाद खान सर पर भी FIR दर्ज हुआ और उनकी गिरफ़्तारी की चर्चा चलने लगी। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगाते हुए कहा था, कि केस डायरी में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे का फ़ैसला लेगी। इस दौरान रौशन सर की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी गई।

यह भी पढ़ें: “खान सर की गिरफ़्तारी पर रोक, क्या शिक्षा अब कोचिंग कारोबार की जंग बन चुकी है?”

Photo Credit: KGS

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message