Headlines

Nvidia CEO जेनसन हुआंग का चीन कनेक्शन सुर्खियों में, एलिस हुआंग से संबंधों की जांच शुरू

Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने चीनी कारोबारी महिला से रिश्ते की बात स्वीकार की है। महिला पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप हैं। कंपनी के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू की है।

पूरी दुनिया में एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसन हुआंग के चीन कनेक्‍शन की चर्चा हो रही है। इस वजह से अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया इस वक्‍़त संकट के दौर से गुजर रही है। दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में जेनसन हुआंग का चीन की एक कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ करीबी संबंधों का दावा किया गया। इस रिपोर्ट के आने के बाद हड़कंप मच गया। इसे AI चिप्स की जासूसी के रूप में देखा जा रहा है।

एडवांस AI चिप्स की जासूसी का आरोप

एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं और अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के अनुसार, वे चीन की सरकार के लिए जानकारी जुटा रही थीं। आरोप है, कि कंपनी ने चीन को उन एडवांस AI चिप्स तक पहुंच बनाने में मदद की, जिनकी चीन को सप्‍लाई पर प्रतिबंध है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग को एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की थी।

जांच के दौरान भी CEO बने रहेंगे जेनसन हुआंग

इन सब के बीच एनवीडिया ने कहा है, कि फिलहाल उसके पास राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के गोपनीय डेटा से समझौता होने का कोई सबूत नहीं है। जेनसन हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। एनवीडिया के निदेशक मंडल ने कहा, कि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी से समझौते का कोई सबूत नहीं है। जांच में सभी जानकारियों की पड़ताल होगी। जेनसन हुआंग जांच के दौरान भी CEO बने रहेंगे।

जेनसन ने अफेयर की बात कबूल की

जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के अफेयर की ख़बरें आने के बाद जेनसन ने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी है और अपने व्यवहार पर अफसोस व्‍यक्‍त किया है। हालांकि चीन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और इसे चीन के ख़‍िलाफ़ साजि‍श बताया है।

More Posts

मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, क्या एग्जाम नहीं देने पर चली जाएगी डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। जानें परीक्षा नहीं देने पर शिक्षकों की नौकरी पर क्या असर पड़ेगा और किसे 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है।

कौन बना भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर? 22 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत को 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर मिल गया है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए कौन हैं देश के नए ग्रैंडमास्टर।

पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

अटलांटिक का खतरनाक रास्ता बना मौत का सफर, नाव पलटने से 39 प्रवासियों की मौत

अटलांटिक महासागर के रास्ते स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव सेनेगल के तट के पास पलट गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

Send Us A Message