Headlines

झारखंड में पेपर लीक मामला, पकड़े गए 159 अभ्यर्थी

रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत उत्पाद सिपाही भर्ती में मिली गड़बड़ी को लेकर माहौल गरमा गया है।
  • उत्‍पाद सिपाही भर्ती में हो रही थी लाखों की डील
  • रटवाए जा रहे थे प्रश्‍न पत्र

उत्पाद सिपाही भर्ती मामला

रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत उत्पाद सिपाही भर्ती में मिली गड़बड़ी को लेकर माहौल गरमा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है, कि सिपाही भर्ती के दौरान पेपर लीक हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अब तक इस पेपर लीक से जुड़े 159 अभ्‍यर्थि‍यों पकड़े जा चुके हैं।

क्‍या है मामला?

रांची के रड़गांव इलाके में देर शाम हुई छापेमारी में पता चला है, कि कयहां एक अर्धनिर्मित मकान में अभ्यर्थियों को इकट्ठा करके परीक्षा से पहले संभावित प्रश्न पत्र रटवाने की तैयारी चल रही थी। प्रशासन ने इस दौरान 4 सेट प्रश्न पत्र उत्तर सहित बरामद किए हैं, जिसमें 120 प्रश्नों में से कुछ प्रश्न संभावित परीक्षा से मेल खाते हैं। साथ ही खोरठा विषय का एक प्रश्न लीक होने और एक अन्य प्रश्न आंशिक रूप से मेल खाने की बात सामने आई है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट रूप से पूरे पेपर लीक की पुष्टि अभी नहीं की है।

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी गिरफ़्तार

पेपर लीक का मास्टरमाइंड कर रहा था डील

जांच में पता चला है, कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स है, जो सॉल्वर गैंग से जुड़ा हुआ है और पहले भी ऐसे मामलों में पकड़ा जा चुका है।  साथ ही यह भी ख़ुलासा हुआ है, कि अभ्यर्थियों से करीब 15 लाख रुपये की डील की गई थी। इसके अलावा उनके एडमिट कार्ड और दूसरे डॉक्‍यूमेंट भी जमा कराए गए थे। 

यह भी पढ़ें: मिर्ज़ापुर अधिवक्ता हत्याकांड: ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से मुख्य आरोपी को पकड़ने में मिली कामयाबी

आयोग हुआ सख्‍त

आयोग के चेयरमैन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, कि इस मामले में पकड़े गए सभी 159 अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षा देने पर रोक लगाया जाए। अब पुलिस इस मामले से जुड़े गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

अधिकारियों की प्रेस वार्ता

इस पेपर लीक मामले को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें IAS अधिकारी प्रशांत कुमार, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और SSP राकेश रंजन  मौजूद थे। उन्‍होंने इस मामले से जुड़ी जानकरी साझा की और कहा, कि आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Photo And Video: PBSHABD

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message