Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: आयरलैंड ने ओमान के छुड़ाए पसीने, मिली आसान जीत

  • ओामान को दिया 236 रन का लक्ष्‍य
  • लॉरेन टकर ने खेली 94 रन की पारी

आयरलैंड पहली बार दिखाया बल्‍लेबाजी में दमखम

ICC T20 वर्ल्‍ड कप में खेला गया यह मुक़ाबला ओमान और आयलैंड के बीच हुआ, जिसमें ओामान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया, जो उनके लिए ग़लत साबित हुआ। आयरलैंड ने पहली बार इस मुक़ाबले में अच्‍छी बल्‍लेबाजी का नमूना पेश किया और करो या मरो वाले इस मैच में स्‍कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बना डाले।

लॉरेन टकर शतक से रह गए 6 रन दूर

आयरलैंड की तरफ़ से लॉरेन टकर ने ज़बरदस्‍त गेंदबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 94 रन बना डाले और शतक से सिर्फ़ 6 रन दूर रह गए। अपनी इस पारी में 10 चौके व 4 छक्‍के लगाए। इसके अलावा डेनली ने भी 30 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डॉकरेल ने भी मात्र 9 गेंदों में 5 छक्‍कों की मदद से नाबाद 35 रन बना डाले। ओमान की तरफ़ से शकील अहमद को छोड़कर किसी ने अच्‍छी गेंदबाजी नहीं की और 4 ओवर 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा कोई भी गेंदबाज अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सका।

ओामान शुरू से रहा दबाव में

236 रन का पीछा करना ओमन के लिए आसान नहीं था और पूरी टीम बड़े लक्ष्‍य के दबाव में 18 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। आयरैंड 96 रन से यह मैच जीत गया। ओमान की तरफ़ से आमिर कलीम (50) और हम्‍माद मिर्ज़ा (46) ने आयरलैंड की गेंदबाजी का डटकर सामना किया। बाक़ी बल्‍लेबाज आते रहे और जाते रहे। आयरलैंड की तरफ़ से जोशुआ लिटिल ने 3 और मैथ्‍यू हम्‍पफ्रेस और मैकर्थी ने 2-2 विकेट लिए। लॉरेन टकर को 94 रन की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।   

यह भी पढ़ें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: मैच में भारत के आसपास भी नहीं भटका पाकिस्‍तान

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message