ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: मैच में भारत के आसपास भी नहीं भटका पाकिस्‍तान

भारत के आगे पाकिस्‍तान एक बार फि‍र धराशायी हो गया। इस मैच को देखकर लगा ही नहीं, कि पाकिस्‍तान की टीम भारते को टक्‍कर भी दे पाएगी।

  • इशान किशन ने 40 गेंदों में बनाए 77 रन
  • पाकिस्‍तान की टीम में नहीं दिखा दम

पूरे विश्‍व की नज़र कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्‍तान मुक़ाबले पर थी और इसे इसलिए भी रोमांचक बताया जा रहा था, क्‍योंकि हाल ही पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत से खेलने के मना कर दिया था। उसके बाद आईसीसी की बैठक में तय हुआ, कि भारत और पाकिस्‍तान का मुक़ाबला 15 फ़रवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्‍तान के काफ़ी ड्रामें करने के बाद यह मुक़ाबला खेला गया, लेकिन रोमांच कहीं से भी नहीं था।

पाकिस्‍तान पूरे मैच में ढीला नज़र आया

पाकिस्‍ताल टीम ICC T20 वर्ल्‍ड कप का यह मैच खेलने ज़रूर आई, लेकिन उनका स्‍तर भारत के साथ खेलकर उसे टक्‍कर देने वाला नहीं था। पूरे मैच में लगा, कि पाकिस्‍तान मात्र औपचारिकता पूरा कर रहा है, जैसे उसे पता था वो भारत से जीतने वाला नहीं है और मैच का परिणाम भी यही बताता है।   

टॉस जीतकर पाकिस्‍तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन गेंदबाजी में बिल्‍कुल भी जान नहीं दिखी। अगर आप टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं, तो अपने मुख्‍य गेंदबाजों से गेंदबाजी करवानी चाहिए थी, मगर इस मैच में पाकिस्‍तान की पूरी रणनीति ही समझ नहीं आती।

किशन की तुफ़ानी बल्‍लेबाजी

ख़ैर पहले ओवर में कप्‍तान ही गेंदबाजी करने आ गए और उन्‍होंने अभि‍षेक शर्मा (0) का बड़ा विकेट अपने नाम किया। उसके बाद टीम में वापसी के बाद से ख़तरनाक दिख रहे ईशान किशन का बल्‍ला ऐसा बोला, कि पाकिस्‍तान को समझ नहीं आ रहा था, कि करें क्‍या? किशन ने पलक झपकते ही अपने 50 रन पूरे कर लिए। एक समय भारत का स्‍कोर 8 ओवर और 3 गेंदों में 88 रन था, लेकिन अगली ही गेंद पर किशन आउट हो गए। उन्‍होनें अपनी 77 रन की पारी में 10 चौके और 3 छकके लगाए।

किशन के आउट होते ही रन रेट गिरा

किशन के आउट होने के बाद भारत का रन रेट तो गिरा ही, वहीं विकेट भी जल्‍दी-जल्‍दी गिर गए। किशन के अलावा तिलक वर्मा ने 25, कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने 32 और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। इस तरह भारत ने अपने 20 ओवरों 7 विकेट पर 175 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजी को देखते हुए यह स्‍कोर पाकिस्‍तान के लिए काफ़ी था। पाकिस्‍तान की गेंदबाजी कुछ ख़ास नहीं रही। सैम अयुब को सबसे ज़्यादा तीन विकेट मिले, वहीं मिस्‍ट्री मैन से चर्चा में रहे उस्‍मान तारिक़ का जादू नहीं चला और सिर्फ़ एक ही विकेट ले पाए। तार‍िक़ को 10 ओवर के बाद गेंदबाजी करने का मौक़ा मिला, तब तक पाकिस्‍तान के हाथ से मैच जा चुका था।

लक्ष्‍य और भारत की गेंदबाजी देख घबराया पाकिस्‍तान

176 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने आई पाकिस्‍तान की टीम मानों पहले ही सरेंडर कर चुकी थी। पाकिस्‍तान ने अपने पहले चार विकेट 34 रन पर ही गंवा दिए। उसके बाद उस्‍मान ख़ान और शादाब ख़ान ने पारी को संभालते हुए 39 रन की साझेदारी की, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही पाकिस्‍तान धराशायी हो गया और 97 रन के स्‍कोर पर 9 विकेट गवां दिए। शाहीन शाह अफ़रीदी ने आख़‍िर में कुछ शॉट लगाकर टीम को 114 के स्‍कोर तक पहुंचाया और पूरी टीम आउट हो गई।

ईशान किशन को मैन ऑफ़ द मैच

भारत ने यह मैच आसानी से 61 रन से जीत लिया और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत की गेंदबाजी पाकिस्‍तान को समझ में नहीं आई। सबने अच्‍छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बुमराह, पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए। ईशान किशन की तुफ़ानी पारी के लिए उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।  

यह भी पढ़ें:

जमात-ए-इस्‍लामी को पच नहीं रही बीएनपी की जीत, चुनाव को बताया धोखाधड़ी

More Posts

‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बिहार में एक अलग पहचान दी और जेडीयू को अपने सिद्धांतों और विचारों से बिहार की मिट्टी से सिंचकर बड़ा किया।

‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

नितिश कुमार ने विश्‍वास जताया है, कि, बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।

IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)

किसी भी गेंदबाज को अपने डेब्‍यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट मिल जाए, तो इससे बढ़कर यादगार डेब्‍यू कुछ नहीं हो सकता।

बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

इतिहास गवाह है, कि बंगाल का चुनाव कभी आसान नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारिख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हवा तेज़ बहने लगी है।

Send Us A Message