Headlines

सत्य निकेतन हादसा: 7 मौतों के बाद पकड़ा गया इमारत का मालिक हरिराम गुप्ता

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के बाद मालिक हरिराम गुप्ता को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया। मामले की जांच जारी है।
  • हादसे के बाद से ही फ़रार था मालिक हरिराम गुप्‍ता
  • इमारत गिरने से छात्रों समेत 7 लोगों की हुई मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाक़े में 6 सितंबर को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 5 मंंजिला इमारत भरभराकर गिर गई और 7 लोगों की जान ले गई। यह इमारत PG (हॉस्‍टल) के रूप में संचालित होता था। इस बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में मरम्‍मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है, कि यह इमारत जर्जर हो चुकी थी और इसको नोटिस भी जारी किया जा चुका था। बावजूद इसके इसमें रह रहे छात्रों की ज़‍िंदगी के साथ खि‍लवाड़ किया गया।

बेसमेंट में चल रहा था काम, पहले मिल चुका था नोटिस

7 मौतों के बाद प्रशासन जागा है और दिल्ली के सत्य निकेतन इलाक़े में गिरी 5 मंजिला इमारत के मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जब यह हादसा हुआ, तो इस इमारत का मालिक हरिराम गुप्ता फ़रार था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई थी। आख़‍िरकार पुलिस ने मालिक हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

हादसे के बाद से फ़रार था मालिक

सत्य निकेतन में भ्रष्‍टाचार की इमारत गिरने के बाद से ही दिल्‍ली पुलिस हरिराम गुप्ता को ढूंढ रही थी। लेकिन हरिराम इमारत गिरते ही पुलिस से छिप रहा था। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस की टीम उसके आवास पर पहुंची थी, लेकिन मालिक अपने आवास पर नहीं मिला। इसके बाद शक हुआ, कि पुलिस से बचने के लिए हरिराम गुप्‍ता कहीं छिपा हुआ है। पुलिस ने उसके कई क़रीबियों और सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। आख़‍िर में ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ लिया।

पत्‍नी और बेटे भी हिरासत में

81 वर्षीय हरिराम गुप्ता को पकड़ने के बाद, अब पुलिस ने 75 वर्षीय पत्‍नी उर्मिला गुप्‍ता और 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्‍ता को भी गिरफ़्तार कर लिया है। हरिराम गुप्ता एयरफ़ोर्स से रिटायर हैं, वहीं बेटे की हार्डवेयर व पेंंटकी दुकान है। इसके अलावा पुलिस इस PG को चलाने वाले और कॉन्‍ट्रैक्‍टर-मजदूरों की भी तलाश कर रही है।

More Posts

गोरखपुर में आकाशीय बिजली का कहर, गोरक्षघाट पर गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत

गोरखपुर के गोरक्षघाट पर आकाशीय बिजली गिरने से गुंबदनुमा स्ट्रक्चर भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे में दबे दो अधिवक्ताओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

Send Us A Message