हजारीबाग में अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत के मामले में आरोपी पति कुशाग्र रुद्रा राणा ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रूपक कुमार ने बताया, कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में छापेमारी की जा रही थी। पुलिस दबाव बढ़ने के बाद आरोपी ने सरेंडर किया है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए अदालत में आवेदन देगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के बैंक खाते फ्रीज करने और पासपोर्ट रद्द कराने के लिए भी संबंधित विभागों से पत्राचार किया गया था। बता दें, कि 22 अक्टूबर को हजारीबाग के गुप्ता कॉम्प्लेक्स स्थित कमरा नंबर 304 से अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था।
घटना के बाद से ही मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की थी। घटना के करीब 48 घंटे बाद मृतका का अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया था। बाइट: रूपक कुमार, एसडीपीओ सदर, हजारीबाग




