Headlines

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA-DR में 2% की वृद्धि

कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
  • 1 जनवरी 2026 से होगी प्रभावी
  • PM ग्राम सड़क योजना-III विस्तार को मंजूरी

DA और DR में बढ़ोतरी

कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। साथ ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को DA और पेंशनभोगियों को DR की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह किस्त 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

भारत मैरिटाइम इंश्योरेंस पूल को मंजूरी

इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ते जोखिम को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महत्‍वपूर्ण फ़ैसला लेते हए 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के साथ ‘भारत मैरिटाइम इंश्योरेंस पूल’ के गठन को मंजूरी दी है। इससे समुद्री बीमा कवरेज को लेकर विदेशी बीमाकर्ताओं पर निर्भरता कम होगी और किफ़ायती व सुरक्षित बीमा व्यवस्था उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III को भी कैबिनेट ने 3 साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह योजना मार्च 2025 से बढ़ाकर मार्च 2028 तक कर दी गई है, जिसका संशोधित लागत 83,977 करोड़ रुपये होगा। इससे ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा व्यापार तक पहुंच आसान बनेगी।

मल्टीट्रैकिंग रेलवे परियोजना

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 15 ज़‍िलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है, जिससे भारतीय रेलवे नेटवर्क में लगभग 601 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। इस परियोजना में गाज़‍ियाबाद से सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन और 9,889 करोड़ रुपये की लागत से राजमुंद्री से विशाखापट्टनम् के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण शामिल है।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message