Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान हुए, रिकॉर्ड वोटिंग के आसार

प‍हले चरण की तरह ही मतदाताओं में उत्‍साह देखने को मिला है।
  • दोपहर 1 बजे तक हुए थे 61.11 प्रतिशत मतदान हुए
  • दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए वोटिंग

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में भी प‍हले चरण की तरह ही मतदाताओं में उत्‍साह देखने को मिला है। इसका प्रमाण इसी से मिल जाता है, कि जहां सुबह 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान हुए थे, वहीं शाम 3 बजे तक यह बढ़कर 78.68 प्रतिशत पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अब तक कितने करोड़ रुपए की हो चुकी है जब्‍ती?

142 सीटों की लड़ाई

पहले चरण में जहां 152 सीटों के लिए मतदान हुए, वहीं दूसरे और आख़ि‍री चरण में 142 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस 142 सीटों पर 1,448 उम्मीदवार खड़े हैं। बता दें, कि 142 सीटों पर 3.12 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं।   

दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था, वहीं 23 अप्रैल को 1 बजे तक पहले चरण की 152 सीटों पर 62.18 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। शाम 3 बजते-बजते वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 78.68 प्रतिशत हो गया।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message