Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: अब तक कितने करोड़ रुपए की हो चुकी है जब्‍ती?

हिंसक माहौल में निष्‍पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना चुनाव आयोग के लिए इस बार चुनौती से कम नहीं था।
  • कैश,शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं मिले
  • 2021 के चुनाव में भी जब्‍त हुए थे करोडों के सामान

बंगाल चुनाव का इतिहास हिंसा और डर

चुनाव के दौरान बंगाल में जहां हिंसा अपने चरम पर होती है और लोगों को डरा-धमका कर वोट देने की प्रक्रिया यहां के चुनाव की आम बात है। अब ऐसे हिंसक माहौल में निष्‍पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना चुनाव आयोग के लिए इस बार चुनौती से कम नहीं था। चुनौवी माहौल को शांत बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग पिछले कई महीनों से सक्रिय रही है। ख़ासकर TMC के इतिहास को देखते हुए उनके ख़‍िलाफ़़ उनका सख्‍त रुख साफ़ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: I-PAC मामला: ममता बनर्जी के दखल से नाराज़ सुप्रीम कोर्ट

कितने करोड़ रूपये की हुई जब्‍ती?

इस बार भी चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये की जब्‍ती की गई है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बंगाल विधानसभा चुनाव में क़रीब 510 करोड़ रुपये से अधिक रुपये की जब्‍ती हो चुकी है। इसके अंतर्गत 30 करोड़ रुपये कैश,  126.85 करोड़ रुपये की शराब, 110.12 करोड़ रुपये के ड्रग्‍स, 58.28 करोड़ रुपये की क़ीमती धातुएं और 184.85 करोड़ रुपये के घरेलू सामान, कपड़े और मोबाइल फोन जैसे मुफ़्त सामान बरामद किए गए।           

इस बार 171 करोड़ रुपये की ज़्यादा जब्‍ती

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भी चुनाव आयोग ने 339 करोड़ रुपये की जब्ती की थी। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 510 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछली बार के मुक़ाबले 171 करोड़ रुपये है। यह करोड़ों की जब्‍ती अपने आप में बंगाल चुनाव की कहानी बयां करती है और यह भी बताता है, कि बंगाल के इतिहास में कैसे गुंडाराज का बोलबाला रहा है। यही नहीं आयोग के अनुसार बंगाल के चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सोने और चांदी जैसी क़ीमती धातुओं का भी उपयोग किया जाता रहा है।

फ़्लाइंग स्क्वायड टीमों की तैनाती

इलेक्‍शन कमीशन ने बंगाल चुनाव में सख्‍ती अपनाते हुए राज्यों में 2,728 से अधिक फ़्लाइंग स्क्वायड टीमों को तैनाती की गई है और मतदाताओं के शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के अंदर करने का लक्ष्य रखा था। इसके अलावा आयोग ने विभिन्न स्तरों पर लगातार समीक्षा बैठकें की प्रवर्तन एजेंसियों (ED) को सतर्क रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message