Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 11 बजे तक 39.97  प्रतिशत मतदान, दिख रहा है मतदाताओं में उत्‍साह

23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनाव में 93.19 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी।
  • पूर्व बर्धमान में सबसे ज़्यादा 44.50 प्रतिशतमतदान
  • प्रधानमंत्री ने चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करने की अपील की

पश्‍चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव जारी हैं, जहां 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनाव में 93.19 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी, उसे ध्‍यान में रखते हुए उम्‍मीद जताई जा रही है, कि वैसा ही मतदान दूसरे चरण में भी देखने को मिलेगा।

142 सीटो पर हो रही है वोटिंग

बता दें, कि दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए 11 बजे तक 39.97  प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह बताता है, कि दूसरे चरण में भी मतदाताओं के अंदर इस चुनाव को लेकर कितना उत्‍साह है।   

किस ज़‍िले में कितना वोट?

जिले के अनुसार 11 बजे तक उत्तर 24 परगना में 38.43 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 38.39 प्रतिशत, कोलकाता दक्षिण में 36.78 और दक्षिण 24 परगना में 37.92%  प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। नादिया में 40.34%,  हावड़ा में 39.45, हुगली में 43.12 और पूर्व बर्धमान में सबसे ज़्यादा 44.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अपील

दूसरे चरण की चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, कि बंगाल की जनता इस दूसरे चरण के चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लें। उन्‍होंने कहा, कि ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता।  विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में इस चुनाव में हिस्‍सा लेने को कहा है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, TMC भूल गई ‘मां माटी मानुष’ का नारा

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message