Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, TMC भूल गई ‘मां माटी मानुष’ का नारा

अमित शाह स्‍पष्‍ट रूप से कहा, कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान होना इसका प्रमाण है।
  • पहले चरण में हुई थी 93.19 प्रतिशतकी रिकॉर्ड वोटिंग
  • प्रधानमंत्री ने कहा दूसरे चरण मेंभाजपा की जीत पक्‍की

बंगाल की जनता चाहती है बदलाव

पहले चरण की 152 सीटों पर हुई 93.19 प्रतिशत की रिकॉर्डतोड़ वोटिंग के बाद जिस तरह गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया, कि भाजपा को इस पर 152 में से 110 सीटों पर जीत मिलने जा रही है, उसने बंगाल के सियासी माहौल में और गरमाहट पैदा कर दी है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा, कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान होना इसका प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण के चुनाव के बाद क्‍या कहा गृह मंत्री अमित शाह ने?

PM Narendra Modi addressed a massive public rally in Bongaon

पीएम ने कहा TMC का अहंकार हुआ चकनाचूर

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण की वोटिंग संपन्‍न होने के बाद 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार तेज़ कर दिया। उन्‍होंने बनगांव विधानसभा क्षेत्र से पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग के बाद TMC को घेरते हुए कहा, कि पहले चरण में ही तृणमूल कांग्रेस का अहंकार चकनाचूर हो गया, दूसरे चरण में भाजपा की जीत पक्‍की हो जाएगी। 

ममता सरकार का गुंडाराज

प्रधानमंत्री ने कहा, कि TMC ने 15 वर्ष पहले जब सत्‍ता संभाली थी, तब वह ‘मां माटी मानुष’ का नारा लेकर आई थी, लेकिन अब वो इस नारे को भूल चुकी है, वो अब इसका इस्‍तेमाल तक नहीं करती, क्‍योंकि यहां अब ममता सरकार का गुंडाराज चलता है, जहां हर छोटे नेता ख़ुद को सरकार समझते हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल को लूटने वाले बख्‍़शे नहीं जाएंगे- नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा घुसपैठिए खदेड़े जाएंगे

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने यह भी ऐलान किया, कि 4 मई को बीजेपी की सरकार बनने के बाद बंगाल से घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा। साथ ही नरेंद्र मोदी ने बनगांव के मंच से चुतावनी दी, कि जो लोग भी बंगाल में अवैध तरीके घुसे हुए हैं, वो 29 अप्रैल से पहले भारत छोड़ दें।

PM Narendra Modi addressed a massive public rally in Bongaon

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message