Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण के चुनाव के बाद क्‍या कहा गृह मंत्री अमित शाह ने?

इन दावों के बाद देखना होगा, कि 4 मई का परिणाम बदलाव की क्रांति लेकर आएगा या ममता सरकार पर ही जनता का भरोसा बरक़रार रहता है।
  • पहले चरण में हुई थी 91.58 प्रतिशत वोटिंग
  • 16 ज़‍िलो की 152 सीट के लिए मतदान हुआ

बंगाल की पेचिदा राजनीति

हमेंशा से पश्‍चिम बंगाल में जिस तरह का चुनावी माहौल रहा है, वो शायद ही किसी और राज्‍य में देखने मिले, जिसका उदाहरण इसी बंगाल चुनाव में देखने को मिल रहा है। असल में बंगाल की राजनीति शुरू से ही बड़ी पेचिदा रही है। ममता बनर्जी इसी पेचिदा राजनीति में पिछले 15 वर्षों से अपना वर्चस्‍व क़ायम रखने में कामयाब रही हैं, लेकिन 2026 में बंगाल विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी जनसभा में बड़ा ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

अमित शाह का दावा

अमित शाह ने दावा किया, कि पहले चरण में 16 ज़िलों की 152 सीटों पर हुए मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी 152 में से 110 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में सरकार बनाएगी। गृह मंत्री ने बंगाल में हुए रिकॉर्डतोड़ वोटिंग को बीजेपी से जोड़ते हुए कहा, कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और इतनी बड़ी संख्‍या में मतदान होना इसका बड़ा उदाहरण है। उन्‍होंने दूसरे चरण में भी इसी प्रदर्शन का भरोसा जताया है।

बंगाल में निश्चित तौर पर बदलाव

बंगाल में इस बार चुनाव इस बार 91.58 प्रतिशत मतदान रि‍कॉर्ड किया गया, जिसे अमित शाह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ते भरोसे जोड़ा। अमित शाह ने दावा किया है, कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी का इस बार सूपड़ा साफ़ होने वाला है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भरोसा दिलाते हुए कहा, कि बंगाल में इस बार निश्चित तौर पर बदलाव होगा और भाजपा मजबूत पार्टी बनकर सामने आएगी। गृह मंत्री ने कहा, कि इस चुनाव से पता चलता है, कि बंगाल में बीजेपी पहले से ज़्यादा मजबूत हुई है।

Home Minister Amit Shah

बीजेपी को सत्ता से हटाना ममता बनर्जी का लक्ष्‍य

उधर ममता बनर्जी ने इस रिकॉर्ड मतदान को SIR से जोड़ते हुए कहा, कि यह बंगाल की जनता का SIR के ख़‍िलाफ़ क़रारा जवाब है। उन्‍होंने कहा, कि SIR को लेकर बंगाल की जनता में ख़ासा नाराजगी है, जो मतदान के रूप में सामने आया है। यह साफ़ है, कि टीएमसी एक बार फ‍िर चुनाव जीतने जा रही है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां तक कह दिया, कि उन्‍हें किसी भी पद में दिलचस्‍पी नहीं है, उनका लक्ष्‍य दिल्‍ली की केंद्र सरकार बीजेपी को सत्ता से हटाना है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी ने बंगाल को बर्बादी पर पहुंचाया- नरेंद्र मोदी

इस बयानबाजी के बाद 4 मई का दिन हुआ दिलचस्‍प  

चुनाव में हर पार्टी अपने-अपने जीतने के दावे तो करती रहती है, लेकिन अमित शाह के आत्‍मविश्‍वास भरे दावे को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। इस बार SIR व घुसपैठिए वाले मुद्दे छाए रहे, जिसमें बीजेपी और टीएमसी के बीच तकर्रार देखी जा सकती है। इन दावों के बाद यह चुनाव अब और भी दिलचस्‍प हो गया है। देखना होगा, कि 4 मई का परिणाम बदलाव की क्रांति लेकर आएगा या ममता सरकार पर ही जनता का भरोसा बरक़रार रहता है।

बता दें, कि बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। कुल 294 सीट के विधानसभा चुनाव में इस बार 142 सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message