Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल को लूटने वाले बख्‍़शे नहीं जाएंगे- नरेंद्र मोदी

अब चुनावी प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। महीनों दिन से पार्टियों के बीच चल रहे सियासी गरमा-गर्मी और आरोप-प्रत्‍यारोप के बाद अब फ़ैसला जनता के हाथ में है।
  • प्रधानमंत्री ने ‘नारी वंदन कानून’ पर TMC को घेरा
  • नरेंद्र मोदी ने कहा बंगाल में ‘जंगलराज’

अब फ़ैसला जनता के हाथ

पश्‍चिम बंगाल में 23 तारिख़ को पहले चरण के चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में अब चुनावी प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। महीनों दिन से पार्टियों के बीच चल रहे सियासी गरमा-गर्मी और आरोप-प्रत्‍यारोप के बाद अब फ़ैसला जनता के हाथ में है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

बीजेपी के बड़े आरोप

बीजेपी की हर चुनावी रैली में कुछ मुद्दे छाए रहे जैसे, महिला सुरक्षा, 7वां वेतन आयोग, ख़ासकर घुषपैठिए व SIR, भ्रष्‍टाचार और सिंडिकेट राज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, पुरुलिया, झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर की चुनावी रैलियां इन्‍हीं मुद्दों को लेकर ममता सरकार को घेरा और तीख़े हमले किए।

जनता चाहती है बदलाव

प्रधानमंत्री ने कहा, कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में भाजपा के ऊपर विश्‍वास जताना चाहती है। उन्‍होंने कहा, कि इस बार बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है जा रही है। हाल ही में लोकसभा में ‘नारी वंदन अधिनियम’ को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था, क्‍योंकि विपक्ष ने इसका समर्थन नहीं दिया। इसको लेकर भी नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया।

बंगाल के कुछ हिस्‍से आज भी अंधेरे में

प्रधानमंत्री ने TMC पर सिंडिकेट, आदिवासी समुदाय की हो रही अनदेखी और बिजली संकट को लेकर निशाना साधते हुए, आरोप लगाया, कि आज भी राज्य के कई इलाक़े ऐसे हैं, जो अंधेरे में हैं और इसके उलटे TMC नेताओं की संपत्ति बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा, कि कोयला और दूसरे संसाधनों को लूटने वाले कतई बख़्शे नहीं जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने आत्‍मसमर्पण करें भ्रष्टाचारी

प्रधानमंत्री ने रैली में भ्रष्टाचार और अपराध करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, कि ये जो लोग भी हैं, वो 29 अप्रैल से पहले आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो 4 मई के बाद उनके खिलाफ़ बच नहीं पाएंगे। इसी तरह ‘सिंडिकेट राज’ और अवैध कारोबार पर भी सख्‍त कार्रवाई करने की बात कही।

घुसपैठियों ने स्‍थानीय लोगों का हक़ छीना 

ऐसे कैसे हो सकता था, कि प्रधानमंत्री घुसपैठिये का मुद्दा ना उठाते। तृणमूल कांग्रेस को घेरते हुए उन्‍होंने कहा, कि इस सरकार ने घुसपैठियों को बढ़ावा देने का काम किया है। यही वजह है, कि जो हमारे स्थानीय लोग हैं उनका रोजगार छीन गया है। उन्होंने जनता को विश्‍वास दिलाया, कि, डबल इंजन सरकार बनने के बाद किसानों, युवाओं और आम जनता के विकास के लिए तेज़ी से काम होगा।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message