Headlines

I-PAC मामला: ममता बनर्जी के दखल से नाराज़ सुप्रीम कोर्ट

I-PAC रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले में दखल देने की कोशि‍श की, जिससे सुप्रीम कोर्ट कड़ी नाराजगी जताई है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने I-PAC मामले में हस्तक्षेप को बताया गंभीर मुद्दा ।
  • ममता बनर्जी रवैये को बताया लोकतंत्र पर ख़तरा

ED की याचिका पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रवैये को लेकर काफ़ी नाराज़ है। दरअसल इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले में दखल देने की कोशि‍श की,  जिससे सुप्रीम कोर्ट कड़ी नाराजगी जताई है। बता दें, कि ममता सरकार ने ED की याचिका पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को फ़टकार लगाई है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने भवानीपुर में फ़र्जी मतदान कराने का लगाया आरोप

क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

अदालत ने स्पष्ट रूप में कहा, कि जब कोई राज्य का मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसी की जांच में हस्तक्षेप करता है, तो इसे सिर्फ़ केंद्र और राज्य के बीच विवाद के रूप में नहीं देखा जा सकता। कोर्ट ने इसे एक गंभीर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन बताया है। साथ ही मुख्य न्यायाधीश ने कहा, कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते उन्‍हें केंद्रीय एजेंसी की जांच में दखल देने की इजाज़त बिल्‍कुल नहीं दी जा सकती। अदालत ने इसे लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताया।

ममता सरकार की दलील ख़ारिज

सप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के रवैये पर गंभीर चिंता जताते हुए और इसे यह पूरी स्थिति देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए एक बड़ा ख़तरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार की दलील को ख़ारिज कर दिया है और इसे गंभीर संवैधानिक मुद्दा बताया है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message