Headlines

बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार यात्रा

पिछले कुछ महीनों में बिहार की बयार में काफ़ी बदलाव देखने को मिला है। क़रीब 2 दशक तक बिहार के मुख्‍यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने जब अचानक राज्‍यसभा मे जाने का फ़ैसला किया
  • 3 मई को चंपारण से शुरू होगी यात्रा
  • पिता की विरासत को आगे बढाएंगे

बदलता बिहार, बदलती बयार

पिछले कुछ महीनों में बिहार की बयार में काफ़ी बदलाव देखने को मिला है। क़रीब 2 दशक तक बिहार के मुख्‍यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने जब अचानक राज्‍यसभा मे जाने का फ़ैसला किया, तो विपक्षी दलों ने इसका राजनीतिकरण करते हुए NDA गठबंधन पर सवाल उठाते हुए यह कहा था, कि यह बिहार की जनता के साथ धोखा है। कई दिनों के राजनीति खेल के बाद आख़‍िरकार नीतीश कुमार ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफ़ा दिया और सम्राट चौधरी के रूप में बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्‍यमंत्री बना।  

यह भी पढ़ें: बिहार की बदलती बयार: मुख्‍यमंंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा

नीतीश कुमार की विरासत

अब जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो किया और जनता का जितना प्‍यार मिला उस विरासत को आगे बढ़ाना निशांत कुमार के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होने वाला। इस क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं, जिसकी शुरुआत पश्चिमी चंपारण से होगी।

JDU chief spokesperson Neeraj Kumar

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार बताया, कि यह यात्रा त्याग की धरती चंपारण से शुरू होगी, क्‍योंकि नीतीश कुमार ने बिहार में त्याग और सेवा की राजनीति की है और उसी परंपरा को अब निशांत कुमार आगे बढ़ाएंगे इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर “जय निशांत, तय निशांत” का संदेश देंगे।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

आम जनता के बीच निशांत कुमार

इस यात्रा में निशांत कुमार कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। उनका कहना है, कि पिता नीतीश कुमार ने जिस तरह अपने कामों को आम जनता तक पहुंचाया उनकी यही प्राथमिकता होगी।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message