Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने भवानीपुर में फ़र्जी मतदान कराने का लगाया आरोप

ममता ने कहा, कि अगर मुझे बैन किया गया, तो पूरा देश और पूरी दुनिया मुझे देखेगी।
  • 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग
  • ममता ने कहा मै ईंट का जवाब पत्‍थर से देती हूं

बंगाल चुनाव की गरमा-गर्मी

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के सामने पहले के विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार चुनाव जीतने की चुनौती ज़्यादा है। भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से उनके और उनकी पार्टी पर हमला कर रही है, ऐसे में ममता बनर्जी भी लगातार केंद्र सरकार पर आरोपों से पलटवार कर रही हैं। SIR को लेकर तो वो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई। बीजेपी का कहना था, कि ममता इन्‍ही घुसपैठियों के दम पर चुनाव जीतती आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के लिए ली कौन-सी प्रतिज्ञा?

केंद्रीय बलों पर फ़र्जी वोटिंग का आरोप

इसी बीच तृणमुल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव को लेकर एक और आरोप लगाते हुए कहा है, कि आशंका है, कि इस बार भवानीपुर में फ़र्जी मतदान होने जा रहा है। उन्होंने कहा, कि भवानीपुर के 63, 74 और 77 नंबर वार्डों में केंद्रीय बलों के माध्‍यम से फ़र्जी वोटिंग कराने की योजना बनाई गई है।

ममता बनर्जी सत्‍याग्रह के लिए तैयार

उत्तर 24 परगना के जगदल में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान एक चुनावी सभा में ममता बनर्जी ने कहा, कि ईंट का जवाब मै पत्थर से देती हूं। उन्‍होंने कहा, कि अगर चुनाव के दिन मेरे क्षेत्र के 63, 74 और 77 नंबर वार्डों में सेंट्रल फ़ोर्स ग़लत तरीक़े से वोट हुए, तो मैऐसा जवाब दूंगी, कि पूरा देश देखेगा। जहां भी गड़बड़ी होगी, मैं वहां पहुंच जाऊंगी। ममता ने कहा, कि अगर मुझे बैन किया गया, तो पूरा देश और पूरी दुनिया मुझे देखेगी। मैं घर पर बैठकर सत्याग्रह करूंगी।

यह भर पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message