Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: कार्यकर्ताओं को मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव क्षेत्र छोड़ने का आदेश

इलेक्‍शन कमिशन बंगाल में इस बार शांति के साथ चुनाव कराना चाहता है, क्‍योंकि बंगाल का इतिहास इस मामले में अच्‍छा नहीं कहा जा सकता।
  • पश्चिम बंगाल में आयोग सख्‍त
  • बाइक चलाने पर भी लग चुकी है पाबंदी

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 लागू

पश्‍चिम बंगाल चुनाव में बाइक पाबंदी के बाद अब इलेक्टोरल ऑफिसर ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 को लागू करने के आदेश दे दिए हैं। इस अधिनियम के तहत चुनाव प्रचार के लिए बाहर से लाए गए राजनीतिक पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों को चुनाव प्रचार ख़त्‍म होने के बाद अगले 48 घंटे (जब तक मतदान ख़त्‍म नहीं हो जाते) तक चुनाव क्षेत्र से दूर रहना होगा।

अधिकारि‍यो पर भी होगी कार्रवाई

आयोग ने यह भी कहा है, कि यदि कोई भी अधिकारी अपनी ड्यूटी के दौरान में लापरवाही करता या ग़लत तरीक़े का व्यवहार करता पाया गया, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने मोटरसाइकिल पर लगाया प्रतिबंध

बाइक रोक पर कुछ बदलाव

इससे पहले चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान मोटरसाइकिल के उपयोग पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, जिस पर आयोग ने मामूली बदलाव भी किए हैं। अब डिलीवरी व राइड सर्विस प्रोवाइडर जैसे गिग वर्कर्स और ऑफ़ि‍स जाने वालों को छूट दे दी गई है। उन्‍हें बाइक ले जाते समय अपने साथ सही पहचान पत्र रखना होगा, जिससे की उनकी पहचान की जा सके, अन्‍यथा कार्रवाई होगी।

हिंसा ना हो इसलिए बाइक पर रोक

बता दें, कि इलेक्‍शन कमिशन बंगाल में इस बार शांति के साथ चुनाव कराना चाहता है, क्‍योंकि बंगाल का इतिहास इस मामले में अच्‍छा नहीं कहा जा सकता। आयोग ने किसी भी प्रकार की हिंसा और तनाव को रोकने के लिए मतदान से दो दिन पहले बाइक रैलियां पर पूरी बैन लगा दिया है। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बाइक चलाने पर पाबंदी होगी।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message