Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने मोटरसाइकिल पर लगाया प्रतिबंध

इस बार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी पूरी तरह से सतर्क है। कहीं कोई हिंसक घटना ना हो इसका आयोग पूरा ध्‍यान रखे हुए है।
  • शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाइक चलाने रोक।
  • जुलूस व राजनीतिक इस्तेमाल के लिए भी प्रतिबंधित

चुनाव आयोग पूरी तैयार में

इस बार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी पूरी तरह से सतर्क है। कहीं कोई हिंसक घटना ना हो इसका आयोग पूरा ध्‍यान रखे हुए है। बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा आम बात है, जि‍स‍का इतिहास बहुत काला रहा है। इसके अलावा घुसपैठिए और SIR के मुद्दे ने पहले से ही बंगाल के माहौल ख़ासकर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमुल कांग्रेस इससे काफ़ी ख़फ़ा है और चुनावी रैलियों में हो रही बयानबाजी से बाहर निकलता दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

23 तारिख़ को बैन रहेंगे मोटरसाइकिल

अब इलेक्‍शन कमिशन ने एक और क़दम उठाते हुए पश्चिम बंगाल में 23 तारिख़ को होने वाले चुनाव के दौरान मोटरसाइकिल के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग ने  आदेश जारी कर इसकी सूचना दी। अब इलेक्‍शन कमिशन ने एक और क़दम उठाते हुए पश्चिम बंगाल में 23 तारिख़ को होने वाले चुनाव के दौरान मोटरसाइकिल के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर इसकी सूचना दी। आदेश के कहा गया है, कि पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले चुनावी सीटों पर यह नियम लागू कर दिया गया है, जिसके तहत शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक मोटरसाइकिल चलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी और दिन में भी बाइक के पीछे बैठने की भी अनुमति नहीं होगी। 

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के घर ED की छापेमारी

नहीं निकाल सकते जुलूस

इसके अलावा मोटरसाइकिल पर जुलूस निकालने और राजनीतिक गतिविधियों के लिए बाइक के इस्तेमाल पर भी आयोग ने बैन लगा दिया है। आयोग ने कहा है, कि सिर्फ़ मेडिकल इमरजेंसी, स्कूल और पारिवारिक कारणों से ही इस नियम में छूट दी गई है। मतदान वाले दिन सुबह 6 से शाम 6 बजे परिवार के सदस्य को बैठाकर वोट डालने जाने की छूट दी गई है। आयोग का कहना है, कि इन पाबंदियों का उद्देश्य डराने-धमकाने और वोटरों को प्रभावित करने जैसी गतिविधियों को रोकना है, ताकि हिंसा नही बल्‍कि निष्‍पक्ष चुनाव हो सके।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message