Headlines

23 अप्रैल को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे विकास का एक और उद्घाटन

पहले की सरकारों में यह शहर कभी भी उभर नहीं पाया और जिस रामगढ़ ताल से गुजरते समय लोग अपने नाक बंद कर लिया करते थे।
  • ईको पार्क और बाघा गाड़ा तक जाने वाली फोर लेन सड़क का लोकार्पण
  • कभी यह जगह थी कूड़े का ढेर

प्रगति की राह पर गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हर गोरखपुर दौरे में बड़े-बड़े उद्घाटन कर रहे हैं, जिससे पता चलता है, कि गोरखपुर अब लगातार प्रगति के रास्‍ते पर है और आने वाले दिनों में हम सबको एक नया और आधुनिक गोरखपुर देखने को मिलेगा। पहले की सरकारों में यह शहर कभी भी उभर नहीं पाया और जिस रामगढ़ ताल से गुजरते समय लोग अपने नाक बंद कर लिया करते थे, वह आज पर्यटन स्‍थान बना हुआ है। यह ऐसे ही नहीं हआ, बल्‍कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच और विज़न का नतीज़ा है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: कूड़े का ढेर नहीं, अब ईको पार्क और पिकनिक स्पॉट है एकला बंधा की पहचान

पिछले दिनों गोरखपुर में हुए उद्घाटन

हाल ही में मुख्‍यमंत्री ने गोरखपुर के गीडा में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स, महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (AI) और उसके बाद गोरखनाथ परिसर में अत्याधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया था। सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स में जहां युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ेगा, वहीं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में AI जैसी आध़निक शि‍क्षा में प्रशि‍क्षण हासिल करने का मौक़ा मिलेगा।    

यह भी पढ़े: गोरखपुर में नए इतिहास की नींव, शुरू हुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस    

40 एकड़ भूमि को कूड़ा मुक्त

अब 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में विकास का एक और उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस बार वह ईको पार्क और बाघा गाड़ा तक जाने वाली फोर लेन सड़क का लोकार्पण करने जा रहे हैं। यह परियोजना 41 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत वाली 40 एकड़ भूमि को कूड़ा मुक्त कराने के बाद विकसित की गई है। बता दें, कि एकला बंधा पर बना ईको पार्क कभी कूड़ों के ढेर और बदबू के लिए जाना जाता था।

स्वच्छ भारत मिशन 2.0

इस दौरान मुख्यमंत्री स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सिटी लीडरशिप के विशेष कार्यक्रम में स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। स्वच्छ स्कूल अभियान के ज़रिए विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्‍ट मैनेजमैंट, स्वच्छता, रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, मासिक धर्म स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूक करने का काम किया जाएगा।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message