Headlines

गोरखपुर: कूड़े का ढेर नहीं, अब ईको पार्क और पिकनिक स्पॉट है एकला बांध की पहचान

नगर निगम ने इसे वैज्ञानिक तरीक़े से साफ़ कर इस बांध को हरियाली की पहचान दी है
  • सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित
  • व्‍यायाम और योग करने की सुविधा

कभी बदबू के लिए जाना जाता था

गोरखपुर का एकला बांध अब पहचरन में नहीं आता, क्‍योंकि यहां क़रीब तीन लाख टन लिगेसी वेस्ट जमा हुआ था और लंबे समय से कूड़े के ढेर और बदबू के लिए जाना जाता था। अब नगर निगम ने इसे वैज्ञानिक तरीक़े से साफ़ कर इस बांध को हरियाली की पहचान दी है, जहां अब खुलकर सांस लिया जा सकता है। इसे एक ईको पार्क और सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें: तरक्‍़क़ी की राह पर गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अत्याधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन

क्‍या-क्‍या है यहां?

ईको पार्क में वॉकिंग ट्रैक, फ़ुटपाथ, योग और ध्यान के लिए स्थान बनाए गए हैं। साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित किड्स ज़ोन भी तैयार किया गया है। कहा जा रहा है, कि आने वाले समय में यहां 131 फ़ीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जाएगा, जो इस जगह को नई पहचान देगा। साथ ही यहां पर एक तालाब और पैडल बोट की सुविधा भी उपलब्‍ध कराई गई है। इन सुविधाओं को देखकर कहा जा सकता है, कि यह पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है।

यह भी पढ़े: गोरखपुर में नए इतिहास की नींव, शुरू हुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस    

सड़क का भी हुआ डवलपमेंट

Background

नगर निगम ने एकला बंधे की सड़क का भी डवलपमेंट किया है। इस एकला बांध को नया रूप देने में क़रीब 18 करोड़ रुपये ख़र्च किए गए हैं। नगर आयुक्त के अनुसार, यह परियोजना ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और ‘ईको-टूरिज्म’ का बेहतरीन उदाहरण है, जो आने वाले समय में शहर की नई पहचान बनेगी।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स का किया उद्घाटन

More Posts

इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड 2026: भारत ने जीता 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक, चारों छात्र बने मेडल विजेता

इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में भारत की यह 26वीं भागीदारी थी।

⚽🏅FIFA विश्व कप 2026: गोल्डन बॉल से गोल्डन बूट तक, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड? पूरी विजेताओं की सूची

FIFA विश्व कप 2026 के सभी प्रमुख अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट देखें। गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव, यंग प्लेयर और मैन ऑफ द मैच किसे मिला, जानिए।

⚽🏆FIFA विश्व कप फ़ाइनल 2026: एक्स्ट्रा टाइम में फ़ेरान टोरेस का गोल, स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता ख़‍िताब

FIFA विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में विजयी गोल दागा।

नोएडा में ऑपरेशन Cy-Vajra का बड़ा एक्शन, 60 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 49 आरोपी गिरफ़्तार

नोएडा पुलिस के ऑपरेशन Cy-Vajra में 60 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ। 8 अवैध कॉल सेंटरों पर कार्रवाई के दौरान 49 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें एक नाइज़ीरियाई नागरिक भी शामिल है।

Send Us A Message