Headlines

पश्‍चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के घर ED की छापेमारी

पश्‍चिम बंगाल चुनाव में हर दिन सियासी हलचल बढ़ती ही जा रही है। इस बार यह हलचल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है।
  • शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापेमारी
  • घोटाले में 2022 में जा चुके हैं जेल

पश्‍चिम बंगाल में चुनावी हलचल तेज़

पश्‍चिम बंगाल चुनाव में हर दिन सियासी हलचल बढ़ती ही जा रही है। इस बार यह हलचल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है। यह वही शिक्षक भर्ती घोटाला है, जो साल 2022 में तृणमूल सरकार में रहे पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी पर इसके आरोप लगे थे। बता दें, कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर एक बार फ‍िर कार्रवाई तेज़ कर दी है और पार्थ चटर्जी के आवास पर ED की टीम पहुंची।

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी गिरफ़्तार

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व शि‍क्षा मंत्री गए थे जेल

प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में 23 जुलाई 2022 को पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ़्तार किया था। छापेमारी के दौरान ED को उनके आवास और उनके क़रीबि‍यों के पास से बड़ी संख्‍या में कैश और सोने मिले थे। इस मामले में वह लगभग तीन साल तक जेल में भी रहे थे। बाद में उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट से सशर्त ज़मानत मिल गई थी।

SSC भर्ती घोटाले का आरोप

स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) भर्ती घोटाले में उन्हें एक बार फिर से तलब किया गया था, लेकिन वह पेशी से बार-बार बचते रहे। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया, कि पार्थ चटर्जी को कई बार इस बारे में समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी हवाला देते हुए कई दिनों से पेशी से बचते रहे। इस कारण बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद उन्‍होंने सहयोग नहीं दिया, इसलिए ED ने सीधे उनके आवास पर पहुंचकर पूछताछ करने का फ़ैसला लिया।

यह भी पढ़ें: मथुरा में फ़र्जी फ़ौजी बनकर दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी पवन कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार

क्‍या चुनाव पर पड़ेगा असर?

अब देखना दिलचस्‍प होगा, कि इससे पश्‍चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में क्‍या असर पड़ता है। अचानक चुनाव में पार्थ चटर्जी का नाम वापस सुनाई देना, टीएमसी के लिए चिंता की बात हो सकती है। यह बहुत बड़ा घोटाला था और इस छापेमारी ने बंगाल की जनता को उस घोटाले की दोबारा याद दिलादी है।  

ED Logo Image: ED Official

More Posts

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रल्हाद जोशी के हाथ

NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

Send Us A Message