Headlines

2026 किआ सीरॉस में क्‍या-क्‍या है नया?

इस गाड़ी को पहले के मुक़ाबले नए डिज़ाइन के साथ स्‍पोर्टी लुक दिया गया है।
  • 4 नए वेरीएंट्स में हुई लॉन्‍च
  • सुरक्षा के लिए मिले 5-स्‍टार

किआ ने देश में सीरॉस को नए अपडेट्स के साथ लॉन्‍च किया है। इसकी शुरुआती क़ीमत 8.40 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) है। इस गाड़ी को पहले के मुक़ाबले नए डिज़ाइन के साथ स्‍पोर्टी लुक दिया गया है। इसके अलावा यह चार नए वेरीएंट्स और तीन नए रंग विकल्‍पों में उपलब्‍ध है।

यह भी पढ़ें: नए अवतार में पेश ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस में कौन से हैं ख़ास फ़ीचर्स?  

आइए एक-एक कर जानते हैं 2026 किआ सीरॉस के नए अपडेट्स और फ़ीचर्स के बारे में:

Front Image of SYROS: Kia officially

2026 किआ सीरॉस में कौन-कौन से अपडेट्स किए गए हैं?

1) इसमें आगे के ब्रैंड-न्‍यू बम्‍पर को बॉडी रंग के एरो इन्‍सर्ट्स के साथ स्‍पोर्टी लुक देकर आकर्षक बनाया गया है।

2) एलईडी फ़ॉग लैम्‍प्‍स के साथ ग्‍लॉसी ब्‍लैक स्‍किड प्‍लेट्स शामिल किए गए हैं।

3) पीछे बॉडी रंग के एरो इन्‍सर्ट्स के साथ ब्रैंड-न्‍यू बम्‍पर।

4) पीछे हाई-माउंटेड एलईडी स्‍टॉप लैम्‍प्‍स

5) ग्‍लॉसी ब्‍लैक्‍स रूफ़ रेल्‍स और ORVMs

6) नियॉन रंग के ब्रेक कैलिपर्स के साथ 17-इंच के स्‍पोर्टी क्रिस्‍टल-कट अलॉय वील्‍स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: विनफ़ास्‍ट VF MPV 7 हुई लॉन्‍च, जानें कितना रेंज देती है यह गाड़ी?

Alloy Wheels: Kia officially

कौन-से नए वेरीएंट्स में लॉन्‍च की गई 2026 किआ सीरॉस?

नई सीरॉस HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) के नए वेरीएंट्स में बेची जा रही है। इसके अलावा इसमें HTK(EX), HTK+ और HTX के वेरीएंट्स में पहले से उपलब्‍ध है।

2026 किआ सीरॉस के नए रंग विकल्‍प

1) मैग्‍मा रेड

2) आइवरी सिल्‍वर

3) आइवरी सिल्‍वर ग्‍लॉस

Image: Kia officially

किआ सीरॉस के ख़ास फ़ीचर्स

1) दोहरे पेन के वाला पैनॉरमिक सनरूफ़

2) 30-इंच का ट्रिनिटी पैनॉरमिक डिस्‍प्‍ले पैनल

3) स्‍ट्रीमलाइन डोर हैंडल्‍स

4) आगे व पीछे वेंटिलेटेड सीट्स

5) दूसरे-रो में 60:40 स्‍प्‍लिट के साथ स्‍लाइड और रेक्‍लाइन फ़क्‍शन

6) 80 से ज़्यादा कनेक्‍टेड कार फ़ीचर्स दिए गए हैं।  

7) इंजन स्‍टार्ट-स्‍टॉप बटन

8) डबल डी-कट स्‍टीयरिंग व्‍हील्‍स

यह भी पढ़ें: टाटा सिएरा की बढ़ रही है बिक्री, आख़िर क्‍या बात है इस गाड़ी में!

Image : Kia officially

किआ सीरॉस के इंजन विकल्‍प

किआ सीरॉस में 1.5-लीटर का CRDi VGT डीज़ल इंजन है, जो 116bhp का पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें T-GDi पेट्रोल इंजन है, जो 120bhp का पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Image : Kia officially

भारत NCAP में पूरे 5 स्‍टार

सीरॉस को सुरक्षा के लिए भारत NCAP में पूरे 5 स्‍टार मिले हैं, जो बताता है, कि सुरक्षा के मामले में यह गाड़ी ग्राहकों को निराश नहीं करती। इसमें स्‍टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्‍स, आगे व पीछे पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर को जांचने वाला सिस्‍टम, सीटबेल्‍ट रिमाइंडर, आपातकालीन स्‍टॉप सिग्‍लन,      

Image: Kia officially

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message