Headlines

बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

TMC प्रमुख बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
  • तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
  • ममता बनर्जी के सामने सुभेंदु अधिकारी की चुनौती

बंगाल में आर-पार की लड़ाई

आने वाले पश्‍चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं होने वाला, बल्‍कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आर-पार की लड़ाई है। पिछले कई महीनों से बंगाल में चल रहे घमासान के बाद यह चुनाव भाजपा के लिए किसी चुनौती कम नहीं है। एसआईआर को लेकर जिस तरह बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल किए, वहीं अदालत तक का दरवाज़ा खटखटाया उसे देखते हुए यह चुनाव अब साख की लड़ाई बन गई है।

Photo: Mamta Banerjee

भवानीपुर से लड़ेंगी ममता बनर्जी, विपक्ष में सुभेंदु अधि‍कारी

टीएमसी 2026 विधानसभा चुनाव में 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। बाक़ी की तीन सीट पर दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र की उनकी सहयोगी पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) चुनाव लड़ेगी। इसके अंतर्गम पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं, वही भवानीपुर जहां से भारतीय जनता पार्टी के सुभेंदु अधि‍कारी उनके सामने खड़े हैं, जो ममता बनर्जी के लिए आसान नहीं होगा, क्‍योंकि पिछले विधानसभी चुनाव में सुभेंदु अधि‍कारी ने ममता बनर्जी को मात दे दी थी। दूसरी तरफ़ नंदीग्राम में एक और घमासान देखने को मिल रहा है, क्‍योंकि यहां से टीएमसी ने पवित्र कर को चुनावी मैदान में उतारा है, जो बीजेपी को छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए हैं और सुभेंदु अधि‍कारी के बेहद क़रीबी माने जाते हैं।

टीएमसी को चौथी बार जीत का भरोसा

भाजपा पर तीख़ा रुख अपनाते हुए मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, कि टीएमसी लगातार चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्‍होंने दावा किया, कि इस बार तृणमुल कांग्रेस 226 से ज़्यादा सीट जीतकर अपनी जीत का सिलसिला बरक़रार रखेगी। उन्‍होंने कहा, कि भाजपा पिछली बार के मुक़ाबले कम सीट जीत पाएगी।  

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, आसान नहीं TMC की राह

List Photo: PBSHABD

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message