Headlines

बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, आसान नहीं TMC की राह

  • भवानीपुर और नंदीग्राम से लड़ेंगे सुभेंदु अधिकारी
  • सूची में बड़े चेहरे और पूर्व अधिकारी शामिल

तृणमुल कांग्रेस ने जहां अपने 291 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है, उसके बाद बीजेपी ने भी अपने उम्‍मीदवारों की दोनों लिस्‍ट लारी कर दी है। सूची को देखते हुए भाजपा और टीएमसी   के बीच बंगाल में इस बार ज़बरदस्‍त घमासान है।

पहली लिस्‍ट में 144 नामों की घोषणा

बीजेपी ने पहली लिस्‍ट में 144 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा की, वहीं दूसरी सूची में भाजपा ने 111 नामों का ऐलान किया है। पहली सूची में जहां भवानीपुर से सुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनकी प्रतिद्वंदी ममता बनर्जी उनके सामने है। पिछले चुनाव में सुभेंदु अधिकारी ने लगभग 2 हज़ार वोटों से ममता बनजी को हरा दिया था। इसे देखते हुए इस बार का चुनाव काफ़ी रोमांचक माना जा रहा है। सुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के अलावा नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनकी टक्‍कर बीजेपी से टीएमसी में गए पवित्र कर से होगी, जो शुभेंदु अधिकारी के क़रीबी माने जाते हैं। सबकी नज़रे भवानीपुर व नंदीग्राम पर टीकी रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

Suvendu Adhikari Photo: Wikimedia Common

शुभेंदु अधिकारी के छोठे भाई एगरा सीट से लड़ेंगे चुनाव

साथ ही सुभेंदु अधिकारी के छोटे भाई भी दिव्‍येंदु अधिकारी एगरा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके अलावा सीतलकुची से सावित्री बर्मन, तूफ़ानगंज से मालती रावरावा रॉय, डाबग्राम फुलबाड़ी से शिखा चटर्जी, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी से आनंदमय बर्मन, सि‍लीगुड़ी से डॉ शंकर घोष, हरिरामपुर से देबब्रत मजूमदार, रघुनाथपुर से मामोनी बाउरी, साल्‍टोरा से चंदना बाउरी और आसनसोल दक्षि‍ण से अग्‍निमित्रा पॉल जैसे चर्चित चेहरों का नाम है और चुनाव पर इन बड़े चेहरों पर सबकी नज़र रहने वाली है।  

Roopa Ganguly Photo: Wikimedia common

अभिनेत्री रूपा गांगुली का भी नाम

दूसरी लिस्‍ट में भी बीजेपी ने नामी चेहरो को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अंतर्गत बीजेपी ने अभिनेत्री रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से चुनावी मैदान में उतार है। इसके अलावा बीजेपी की सूची में आईपीएस अधिकारी डॉ राजेश कुमार का भी नाम है, जो जगतदल से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। अभिनेता पापिया अधिकारी का नाम भी शामिल किया गया है, जो टॉलीगंज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

कौन-कौन से बड़े चेहरे होंगे चुनाव में?

साथ ही इटाहार से सबिता बर्मन, खरग्राम से मिताली मल, कांदी से ग्रार्गी दास घोष, भरतपुर से अनामिका घोष, दम-दम से एडवोकेट अरिजित बक्‍शी, बशीरहाट दक्षि‍ण से डॉ सूरज बनर्जी, हिंगलगंज से रेखा पात्रा, मंदिरबाज़ार से मल्‍ल‍िका पाइक, माथाभांगा से निशीथ प्रामणि‍क, मुरारई से रिंकी घोष और बर्धमान दक्षि‍ण से मौमिता बिस्‍वास मिश्रा जैसे नामित चेहरे बंगाल में बीजेपी के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं।  

पूरी तैयार के साथ भाजपा

इस सूची को देखने से पता चलता है, कि भाजपा ने पूरी तैयारी के साथ बंगाल चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें बड़े-बड़े चेहरों से लेकर कला से क्षेत्र से जुड़े चेहरों को भी शामिल किया है। इसके अलावा आईपीएस अधि‍कारी का नाम भी मौजूद है। इससे साफ़ पता है, कि टीएमसी की राह इस बार आसान नहीं होने वाली। ममता बनर्जी लगातार कह रही है, कि चौथी बार भी हमारी सरकार बनने जा रही है, लेकिन बीजेपी इस बार मौक़े को गंवाना नहीं चाहती और एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। इसके अलावा एसआईआर का मुद्दा भी बंगाल की सियासत में गर्माया हुआ है।    

List Of Candidates: https://www.bjp.org/pressreleases/press-release-second-list-bjp-candidates-west-bengal-legislative-assembly-elections-2026-finalized-bjp-cec

List Of Candidates: https://www.bjp.org/pressreleases/first-list-bjp-candidates-west-bengal-legislative-assembly-elections-2026-finalized-bjp-cec

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message