Headlines

केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की अपनी पहली सूची, 9 अप्रैल को मतदान

आगामी चुनाव के मद्देनज़र केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
  • सूची में 47 उम्मीदवार मौजूद
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन का नाम शामिल

आगामी चुनाव के मद्देनज़र केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। 140 सदस्यीय केरलम विधानसभा चुनाव के अंतगत 9 अप्रैल को मतदान होंगे और 4 मई को वोटो की गिनती की जाएगी।

सूची के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन कंजीरापल्ली सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इस सूची पूर्व मंत्री वी मुरलीधरन का नाम भी शामिल किया गया है, जो काझाकोत्तम विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ने वाले हैं। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर का भी नाम हैं, जो नेमोम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 5 राज्यों में चुनावों का हो गया ऐलान: कब होंगे मतदान, कितनी सीटों पर है लड़ाई?

इस पहली सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन का भी नाम है, जो मंजेश्वर सीट से चुनाव लड़ने जा रह हैं। साथ ही नव्या हरिदास भी कोझिकोड उत्तर सीट से चुनाव में हाथ आज़माएंगे। इसके अलावाा पूर्व आईपीएस अधिकारी आर श्रीलेखा का नाम सूची में है, जो वट्टियूरकावु निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

सूची जारी होने के बाद सूची में मौजूद सभी बड़े नामों ने मिलकर उम्‍मीद जताते हुए कहा, कि आने वाले विधानसभी चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। उनका मानना है, कि पार्टी के  सभी कार्यकर्ता अपने स्तर पर लगातार मेहनत कर रहे हैं। सूची में नाम आने के बाद सभी ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

List Photo: PBSHABD

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message