Headlines

IPL 2026: आख़‍िरकार पंजाब को मिली राजस्‍थान से पहली हार (PBK VS RR)

IPL 2026 में राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) पहली टीम है, जिसने पंजाब को हराया है।
  • रोमांचक मैच में 6 विकेट से जीती राजस्‍थान
  • डोनोवन फ़रेरा की अहम पारी

न्‍यू चंडीगढ़ में खेले गए मुक़ाबले में पंजाब किंग्‍स (PBK) को पहली बार इस IPL में हार का सामना करना पड़ा। IPL 2026 में राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) पहली टीम है, जिसने पंजाब को हराया है। PBK के 222 रन के जवाब में RR ने 223 रन के लक्ष्य का पीछा 4 गेंदे शेष रहते हासिल कर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: जोश हेज़लवुड और भुवनेश्‍वर की गेंदें कर गई दिल्‍ली को घायल (DC VS RCB)

PBK की तरफ़ से मार्कस स्‍टॉयनिस की पारी बनी हाइलाइट

टॉस जीतने के बाद ने RR ने PBK को पहले बल्‍लेबाजी करने मौक़ा दिया। बल्‍लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन ने एक बार फ‍ि‍र अंर्धशतकीय पारी खेलते हुए 59 रन का योगदान दिया, लेकिन पंजाब की तरफ़ से मार्कस स्‍टॉयनिस की पारी हाइलाइट बनी। स्‍टॉयनिस ने 22 गेंदो में 4 चौकों व 6 छक्‍कों की मदद से 62 रन बनाए। इस बार कप्‍तान श्रेयस अय्यर ज़्यादा लंबा नहीं खेल पाए और 30 रन बनाकर आउट हो गए। कूपर कॉनली ने भी 30 रन बनाए। इस तरह PBK ने  20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए।

RR की एक बार फ‍िर तेज़ शुरुआत

223 रन का पीछा करने उतरी RR की शुरुआत भी ज़बरदस्‍त रही और पहले विकेट की साझेदार ने 3.2 ओवर में ही 51 रन जोड़ दिए, जिसमें अकेले वैभव सूर्यवंशी ने 43 रन बनाए थे। इसके अलावा यशस्‍वी जायसवाल ने 51 रन की अहम पारी खेली। कप्‍तान रियान पराग इस मैच में भी लंबे समय तक नहीं टिक सके और 29 रन बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: लखनऊ की बल्‍लेबाजी बनी सिरदर्द, 156 भी नहीं बना पाई (LSG VS KKR)

डोनोवन फ़रेरा की पारी ने PBK से छीना मैच

एक समस RR का स्‍कोर 14 ओवर में 151 था और टीम फंसी हुई दिख रही थी। उसे 36 गेंदों में 72 रन की जरूरत थी। यहां दबाव में एक बार फ‍िर डोनोवन फ़रेरा ने ज़बरदस्‍त पारी खेलते हुए एक समय जीत रही पंजाब के हाथों से मैच छीन लिया। उन्‍होंने शुभम दुबे के साथ मिलकर नाबाद 32 गेंदों में 77 रन की साझेदारी कर डाली। फ़रेरा ने जहां 26 गेंदों में 52 रन बनाए, वहीं शुभम दुबे ने 12 गेंदो में ही 31 रन बना डाले और राजस्‍थान को 6 विकेट की महत्‍वपूर्ण जीत दिलाई। डोनोवन फ़रेरा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

PBK के मुख्‍य गेंदबाज बने हार का कारण

पंजाब की गेंदबाजी इतनी ख़राब रही, कि उसके मुख्‍य गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तो 4 ओवर में 68 रन दे डाले, लोकी फ़र्ग्युसन ने तो 4 ओवर में 57 रन दे डाले, वहीं मार्को यान्‍सेन ने पूरे 4 ओवर भी नहीं फ़ेंके थे और 41 रन दे दिए। पंजाब की हार का यही मुख्‍य कारण रहा। यजुवेंद्र चहल ने एक बार फ‍िर अपनी स्‍पिन गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए।

टीमस्‍कोरविकेट
PBK 20 ओवर में 2224
RR 19.2 ओवर में 2284

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message