IPL 2026: जोश हेज़लवुड और भुवनेश्‍वर की गेंदे कर गई दिल्‍ली को घायल (DC VS RCB)

चौके-छक्‍को के इस दौर में जब गेंदबाजी अपने चरम पर हो, तो आंखे विश्‍वास नहीं करती, कि यह वही IPL है।
  • 75 रन पर ढेर हुई दिल्‍ली
  • पहले 4 ओवर में ही हो गया मैच का फ़ैसला

चौके-छक्‍के वाले IPL में गेंदबाजी की स्‍विंग देखना कमाल है

दिल्‍ली के मैदान में पहली बार IPL में कुछ अलग देखने को मिला, नहीं तो 200 का स्‍कोर और उसे चेज़ करने के लिए बड़े-बड़े शॉट देखने को ही मिल रहे थे और बहुत बार चेज़ हुए भी। हाल ही पंजाब की टीम ने 265 लक्ष्‍य को भी 20 ओवर से पहले ही हासिल कर लिया था। चौके-छक्‍को के इस दौर में जब गेंदबाजी अपने चरम पर हो, तो आंखे विश्‍वास नहीं करती, कि यह वही IPL है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: लखनऊ की बल्‍लेबाजी बनी सिरदर्द, 156 भी नहीं बना पाई (LSG VS KKR)

DC के 8 रन पर ही 6 विकेट

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) ने टॉस जीतकर जब दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) को पहले बल्‍लेबाजी करने के लिए मैदान में उतारा होगा, तो सबने सोचा होगा, कि 200 रन तो बनेंगे ही, फ‍िर रन चेज़ में विराट कोहली की बल्‍लेबाजर देखने में मजा आएगा, लेकिन ऐसा बिल्‍कुल भी नही हुआ और दिल्‍ली की पूरी टीम ताश के पत्‍तों की तरह मात्र 75 रन पर ही ढेर हो गई। दिल्‍ली की स्‍थि‍ति इतनी बूरी हो गई थी, कि 8 रन पर ही 6 विकेट हो गिर गए थे और लग रहा था, कि दिल्‍ली 15 रन पर ही ऑल आउट ना हो जाए, लेकिन किसी तरह स्‍कोर 75 रन तक पहुंच पाया और दिल्‍ली ऑल आउट हो गई।

RCB की स्‍विंग एंड बाउंस

दरअसल जोश हेज़लवुड और भुवनेश्‍वर कुमार ने मैच के शुरुआती ओवरों में ही अपनी गेंदों से कहर बरपा दिया और पहले 4 ओवरों में ही मैच का फ़ैसला तय कर दिया। दोनों की स्‍विंग और बाउंस होती गेंदें DC के बल्‍लेबाजों को ज़्यादा समझ नहीं आई और धड़ाधड़ विकेट गि‍रते रहे। भुवनेश्‍वर कुमार ने जहां 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं जोश हेज़लवुड ने 3.3 ओवर में मात्र 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मैन ऑफ़ द मैच अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: संजू सैमसन के भरोसे रहना ठीक नहीं, गुजरात की आसान जीत  (CSK VS GT)

पहली बार बल्‍लेबाज नहीं, सिर्फ़ गेंदबाज दिखे

पहली बार इस IPL 2026 में बल्‍लेबाज नहीं, बल्‍कि गेंदबाज छाए रहे। ऐसी गेंदबाजी देखकर लबता है, कि गेंदबाजी अब भी ज़‍िंदा है, नहीं तो ख़ाली चौके और छक्‍के देखने को ही मिलते हैं। RCB को इस लक्ष्‍य तक पहुंचने में मात्र 6.3 ओवर लगे और इस मैच को 9 विकेट से जीतकर छठवीं जीत अपने नाम की। विराट कोहली ने नाबाद 23 और देवदत्‍त पाडिक्‍कल ने नाबाद 34 रन बनाए और जेकब बेथेल ने 20 रन का योगदान दिया।  

टीमस्‍कोरविकेट
DC16.3 ओवर में 75ऑल आउट
RCB 6.3 ओवर में 771

More Posts

IPL 2026: लखनऊ की बल्‍लेबाजी बनी सिरदर्द, 156 भी नहीं बना पाई (LSG VS KKR)

निकोलस पूरन तो अपने बूरे फ़ॉर्म से गुज़र रहे हैं। ख़राब प्रदर्शने के चलते अब प्‍लेइंग 11 में उनके खेले जाने पर ही सवाल उठाए जाने लगे हैं।

बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण के चुनाव के बाद क्‍या कहा गृह मंत्री अमित शाह ने?

इन दावों के बाद देखना होगा, कि 4 मई का परिणाम बदलाव की क्रांति लेकर आएगा या ममता सरकार पर ही जनता का भरोसा बरक़रार रहता है।

IPL 2026: संजू सैमसन के भरोसे रहना ठीक नहीं, गुजरात की आसान जीत  (CSK VS GT)

संजू सैमसन का जादुई बल्‍ला नहीं चला और नतीजा यह रहा, कि चेन्‍नई की पूरी टीम पूरे 20 ओवर रन बनाने के लिए संघर्ष करती रही।

बदल रहा गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया विकास का एक और उद्घाटन

यह दशकों पहले वाला गोरखपुर नहीं रहा, जहां सड़क पर गड्ढे और कूड़े के ढेर देखने को मिलते थे।

Send Us A Message