Headlines

IPL 2026: लखनऊ की बल्‍लेबाजी बनी सिरदर्द, 156 भी नहीं बना पाई (LSG VS KKR)

निकोलस पूरन तो अपने बूरे फ़ॉर्म से गुज़र रहे हैं। ख़राब प्रदर्शने के चलते अब प्‍लेइंग 11 में उनके खेले जाने पर ही सवाल उठाए जाने लगे हैं।
  • मैच हुआ टाई, सुपर ओवर में जीती कोलकाता
  • लखनऊ हर क्षेत्र में कर रही है संघर्ष

अपनी बल्‍लेबाजी से परेशान लखनऊ

इस IPL  में लखनऊ की बल्‍लेबाजी ने ही उसे परेशान कर के रखा है। उसका कोई भी बल्‍लेबाज उस फ़ॉर्म में नहीं है, जो मैच जीताने वाली पारी खेल सके। ख़ुद कप्‍तान रिषभ पंत भी उस फ़ॉर्म में नज़र नहीं आ रहे, जैसा वो खेलने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा मिशेल मार्श और एडेन मार्करम का बल्‍ला भी ख़ामोश है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: संजू सैमसन के भरोसे रहना ठीक नहीं, गुजरात की आसान जीत  (CSK VS GT)

निकोलस पूरन पर उठते सवाल

निकोलस पूरन तो अपने बूरे फ़ॉर्म से गुज़र रहे हैं। ख़राब प्रदर्शने के चलते अब प्‍लेइंग 11 में उनके खेले जाने पर ही सवाल उठाए जाने लगे हैं, क्‍योंकि दूसरे ख़‍िलाड़‍ियों को मौक़ा नहीं मिल पा रहा है। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमैंट आगे ज़रूर उनका विकल्‍प ढूंड रही होगी। KKR के साथ हुए मैच में पूरन 12 गेंदों में 9 रन बनाए, वहीं सुपर ओवर में जब उनके बल्‍ले से रन की ज़रूरत थी, वहां वह खाता भी नहीं खोल पाए और LSG की हार का बड़ा कारण बने।

LSG और KKR का मैच टाई

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बल्‍लेबाजी एक बार फ‍िर फ़्लॉप साबित हुई और 156 का लक्ष्‍य का पीछा करते हुए उन्‍होंने अपने ऊपर काफ़ी दबाव बढ़ा लिया। नतीजा यह रहा, कि KKR के 155 रन के जवाब में वह भी 155 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया। ख़राब बल्‍लेबाजी के कारण आख़‍ि‍री गेंद में लखनऊ को 7 रन बनाने थे। मोहम्‍मद शमी ने अगर वो छक्‍का नहीं लगाया होता, तो यह मैच सुपर ओवर में नहीं जाता।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्‍थान की रॉयल जीत, लखनऊ का बुरा हाल (LSG VS RR)

सुपर ओवर में सुपर फ़्लॉप LSG

सुपर ओवर में भी LSG पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी और मात्र 1 रन ही बना पाई और उनके दोनों विकेट गिर गए। KKR को सुपर ओवर में मात्र 2 रन बनाने थे और पहले ही गेंद में रिंकू सिंह ने चौका लगाकर मैच ख़त्‍म कर दिया। इस तरह से सुपर ओवर में भी लखनऊ फ़िसड्डी साबित हुई।

KKR की नैया बचाई रिंकू सिंह ने

दूसरी तरफ़ KKR भी इस IPL में संघर्ष करतर नज़र आई है और पहले 6 मैच में तो उसे एक भी जीत हासिल नहीं हो पाई थी। अब जाकर उसे लगातार 2 जीत देखने को मिले। LSG के साथ हुए मैच में कोलकाता की बल्‍लेबाजी भी कुछ ख़ास नहीं रही थी और उसके 93 रन पर ही 7 विकेट गिर गए थे, लेकिन रिंकू सिंह KKR के लिए एक बार फिर मसीहा साबित हुए और 83 रन की अद्भुत पारी खेलकर KKR की मैच में वापसी कराई। रिंकू सिंह को इस मैच के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।    

टीमस्‍कोरविकेट
KKR 20 ओवर में 1557
LSG 20 ओवर में 1558

सुपर ओवर

टीमस्‍कोरविकेट
LSG 0.3 ओवर में 12
KKR 0.1 ओवर में 40

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message