Headlines

श्री अमरनाथ जी यात्रा की तारिख़ का हुआ ऐलान, जानिए विस्‍तार से

श्री अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों की होने वाली है।
  • अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक
  • 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू

श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है और यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए श्रद्धालू 15 अप्रैल से रजिस्‍ट्रेशन कर सकेंगे। यह रजिस्‍ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी। यह यात्रा कुल 57 दिनों की होने वाली है। इस पवित्र अमरनाथ यात्रा से पहले 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पहली पूजा आयोजित की जाएगी।

बढाई गई बीमा की राशी 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर अब 10 लाख रुपये कर दी गई है। यह सुविधा पंजीकृत यात्रियों, सेवा प्रदाताओं, अधिकारियों, मौसमी कर्मचारियों और पुजारियों को मिलेगी।

यात्रा के दौरान सुविधाएं

यात्रा के दौरान सुविधाओं को भी ध्‍यान में रखा गया है। इसके अंतर्गत शौचालय, शेल्टर शेड और वर्षा आश्रय बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सा सेवाएं, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल प्री-पेड सिस्टम और संचार सुविधाओं पर भी यान दिया जाएगा।

लेजर और साउंड शो को मंजूरी 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड  की बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई और कई अहम फ़ैसले लिए गए। बैठक में ‘बाबा बर्फानी’ को समर्पित लेजर और साउंड शो को मंजूरी मिल गई है, जो श्रीनगर और जम्मू में आयोजित होगा। बैठक में यात्रा से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message