Headlines

नेपाल से यूपी के महराजगंज में गंडक नदी में बहकर आए तीन शव

इस फ़्लैश-फ़्लड में अबतक 1,468 लोग लापता हैं, जिसमें भारत के क़रीब 290 नागरिक शामिल हैं।
  • नेपाल बाढ़ से बिहार और यूपी में अलर्ट
  • बढ़ रहा है गंडक और राप्‍ती का जल स्‍तर

नेपाल-तिब्‍बत में आए फ़्लैश-फ़्लड के बाद बिहार और यूपी में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल में आए भीषण बाढ़ से बिहार और यूपी में बाढ़ का ख़तरा इसलिए बढ़ गया है, क्‍योंकि नेपाल इन दो राज्‍यों से सटे है और नेपाल का पानी यहां की नदियों में भेजा जाता रहा है। नेपाल इस फ़्लैश-फ़्लड में डूब गया है, नतीज़ा यहां की नदियों का जल स्‍तर अब लगातार बढ़ता जा रहा है और यहां भी बाढ़ जैसी स्‍थि‍ति पैदा होने लगी है।

यह भी पढ़ें: नेपाल-तिब्बत में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 472 हुई; 1468 लोग लापता

गंडक नदी में नेपाल से बहकर आए शव

यह फ़्लैश-फ़्लड कितना भयानक था, इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है, कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद महराजगंज की गंडक नदी में नेपाल से बहकर तीन लोगों के शव भारतीय क्षेत्र में पहुंच गए। SSB की रेस्क्यू टीम ने दो महिलाओं समेत 3 शव बरामद कर मर्चरी हाउस भेजे हैं। शवों की पहचान के लिए नेपाल के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। SSB के अनुसार, गंडक नदी में और शव मिलने की आशंका है। 

अबतक 472 मौतें, 1,468 लापता

अचानक आए इस ख़तरनाक सैलाब में लोगों को भागने तक का मौक़ा नहीं मिला और कितने लोग पानी में ही बह गए। इस फ़्लैश-फ़्लड में अबतक 1,468 लोग लापता हैं, जिसमें भारत के क़रीब 290 नागरिक शामिल हैं। वहीं इस कहर में अबतक 472 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। बाढ़ में फंंसे लोगों को रेस्‍क्‍यू करने के लिए 7,451 सुरक्षाकर्मी लगातार जोखि‍म भरे हालात में लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए तत्‍पर हैं।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message