ऑस्‍ट्रेलियन ओपन फ़ाइनल 2026: रिबाकिना ने सबालेंका से किया हिसाब बराबर

  • रिबाकिना जीतने वाली कज़ाख़स्‍तान की पहली महिला खिलाड़ी बनी
  • 2023 में भी हुआ था दोनों के बीच फाइनल मैच

कज़ाख़स्‍तान की एलिना रिबाकिना ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रच दिया है। रिबाकिना ने विश्‍व की नंबर एक खि‍लाड़ी एरिना सबालेंका को हरा कर सबको चौंका दिया है। इससे पहले साल 2023 में भी दोनों के बीच फाइनल का मुक़ाबला खेला गया था, जहां सबालेंका ने बाज़ी मार ली थी।

कैसा रहा फ़ाइनल मुक़ाबला?

फ़ाइनल मुक़ाबले में रिबाकिना ने पहले राउंड को 6-4 से जीता, वहीं दूसरे राउंड में सबालेंका ने वापसी करते हुए 4-6 से इस सेट को जीता, लेकिन रिबाकिना ने तीसरे सेट को 6-4 से जीतकर ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के ख़‍िताब पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज़ करा लिया है। वह कज़ाख़स्‍तान की पहली महिला खि‍लाड़ी है, जिन्‍होंने यह कारनामा कर दिखाया है।  

इससे पहले सेमीफ़ाइनल में रिबाकिना ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-3 और 7-6 से पराजित कर फ़ाइनल में जगह बनाई थी, वहीं सबालेंका ने एलिना स्‍वितोलिना को 6-2 और 6-3 से हराकर, लगातार चौथी बार ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के फ़ाइलन में पहुंची थी। इस मुक़ाबले पर पूरी दुनिया की नज़रें गड़ी हुई थी।  

रविवार को ऑस्‍ट्रेलियन ओपन का मेन्‍स फ़ाइनल

1 फरवरी को ऑस्‍ट्रलियन ओपन का मेन्‍स फ़ाइनल खेला जाएगा। यह मुक़ाबला भी काफ़ी तगड़ा होने वाला है। फ़ाइनल में 22 वर्षीय कार्लोस अलकराज का मुक़ाबला 38 वर्ष के अनुभवी नोवाक जोकोविक से होगा। इन दोनों का सेमीफ़ाइनल इतना तगड़ा था, कि दोनों को फ़ाइनल में पहुंचने में चार घंटे से भी ज़्यादा का समय लगा।

यह भी पढ़ें:

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन फ़ाइनल 2026: अलकराज के संघर्ष के आगे हारे जोकोविक

अपने ही मैदान में कमज़ोर होती भारतीय टीम, सवाल तो उठेंगे ही

More Posts

‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बिहार में एक अलग पहचान दी और जेडीयू को अपने सिद्धांतों और विचारों से बिहार की मिट्टी से सिंचकर बड़ा किया।

‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

नितिश कुमार ने विश्‍वास जताया है, कि, बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।

IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)

किसी भी गेंदबाज को अपने डेब्‍यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट मिल जाए, तो इससे बढ़कर यादगार डेब्‍यू कुछ नहीं हो सकता।

बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

इतिहास गवाह है, कि बंगाल का चुनाव कभी आसान नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारिख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हवा तेज़ बहने लगी है।

Send Us A Message